Daily Archives: May 12, 2017

पेशकार सस्पेंड, ताला तुड़वाकर निकलवाई फाइलें

ऋषिकेश।
ऋषिकेश तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देख को गढ़वाल कमिश्नर विनोद शर्मा का पारा चढ़ गया। उन्होंने इसके लिए एसडीएम और तहसीलदार को आड़े हाथों लिया।
शुक्रवार को गढ़वाल कमिश्नर विनोद शर्मा चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। यहां की व्यवस्थाओं को देखने से पहले कमिश्नर तहसील के निरीक्षण को पहुंच गए। यहां उपजिलाधिकारी कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देख उनका पारा चढ़ गया। बगैर अवकाश स्वीकृत कराए डयूटी से नदारद पेशकार को उन्होंने सस्पेंड कर दिया। जबकि आलमारी का ताला तुड़वाकर फाइलें निकलवाई।
फाइलों में तमाम खामियां मिली। साथ ही उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को आड़े हाथों लिया। बाद में उन्होंने हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं से कमिश्नर संतुष्ट नजर आए। इसके बाद कमिश्नर ने चारधाम बस ट्रांजिट कम्पाउंड में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रोटेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बसों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने 10 बजे के बाद चारधाम के लिए बस न मिलने की शिकायत की।

विज्ञान के प्रतिभावान छात्रों को स्कॉलरशिप देगी सरकार

देहरादून। यूकॉस्ट विज्ञान और प्रौद्योगिकी और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर राज्य के विकास को नई दिशा देंगे। ये कहना है प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का। रावत गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), … अधिक पढ़े …

ऑटोनॉमस के प्राध्यापक को डी फिल की उपाधि

ऋषिकेश। वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. अनिल कुमार को उनके शोध के गहन अध्ययन पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल ने डी फिल की उपाधि प्रदान की है। अपने शोध कार्य के लिए उन्होंने गढ़वाल की दो प्रमुख फसलों रयांस, … अधिक पढ़े …

नर्सिंग का उद्देश्य जिंदगी की रक्षा करना: रेनु धस्माना

ऋषिकेश। एसआरएचयू नर्सिंग निदेशक डॉ. रेनू धस्माना ने नर्सेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसका महत्व बताया। बोलीं कि नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस के तौर पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। … अधिक पढ़े …

गंगा में डूबने से राफ्ट संचालक की मौत

ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित शिवानंद घाट पर एक राफ्टिंग कंपनी का संचालक गंगा की लहरों में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक वह दम तोड़ चुका था। धर्मपाल सिंह (26 वर्ष) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी दोपहर … अधिक पढ़े …

घूसखोर एसडीएम के पेशकार को सात साल की कैद

नैनीताल। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण शंकर राज की कोर्ट ने कृषि भूमि को अकृषि करने के एवज में 22 हजार रिश्वत लेने के दोषी एसडीएम के पेशकार को सात साल कैद व 30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। इस … अधिक पढ़े …