Daily Archives: May 2, 2017

श्रद्धालुओं ने गंगा मैय्या का जन्मदिन मनाया

ऋषिकेश।
मंगलवार को वैशाख मास की सप्तमी पर गंगा का जन्म दिवस ऋषिनगरी में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही त्रिवेणी घाट के गंगा तट पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगा की जलधारा में प्रसाद चढ़ाकर मां गंगा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। श्री गंगा महासभा की ओर से मंगलवार को विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया।
गंगा महासभा के धीरेन्द्र जोशी ने बताया कि गंगा सप्तमी को गंगा मैय्या का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। गंगा सप्तमी की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन गंगा स्वर्ग से भगवान शिव की जटाओं में समाईं थीं। तभी से इस दिन को गंगा जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्री गंगा महासभा की विशेष आरती में स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आरती के बाद गंगा जन्मोत्सव पर खुशी मनाते हुए महासभा की ओर से श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
मौके पर जगमोहन मिश्रा, जगदीश शास्त्री, आशीष पैन्यूली, राहुल शर्मा, चेतन स्वरुप भटनागर, नितिन, श्री चंद शर्मा, नरेश भारद्वाज, नरेश चौहान, विनोद अग्रवाल, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प

ऋषिकेश। मंगलवार को गंगा सप्तमी पर गंगा विचार मंच, भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली छात्रों ने त्रिवेणी घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। मंच की प्रदेश सह संयोजक नगीना रानी के नेतृत्व में डोईवाला और ऋषिकेश के सैकड़ों कार्यकर्ता व रेडिएंट … अधिक पढ़े …

शो रुम का ताला तोड़ 10 लाख की चोरी

ऋषिकेश। हरिद्वारमार्ग पर पीएनबी बैंक के सामने ग्रीन एकले शोरूम है। शोरूम का संचालन आशुतोष कोठारी करते हैं। मंगलवार सुबह शोरूम के पास समोसे की दुकान के कर्मचारी ने ताला टूटा देखा। एक शटर भी थोड़ा उठा हुआ दिखा। आसपास … अधिक पढ़े …

पॉक्सो कानून के बारे में दी गई जानकारी

ऋषिकेश। मंगलवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम हॉल में पुलिस के सर्वोदय अभियान का समापन हो गया। तीन दिवसीय अभियान के समापन पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष भट्ट ने छात्रों और महिलाओं को कानून संबंधी जानकारियां दीं। बताया … अधिक पढ़े …

आईपीएस बताने वाले की कोतवाली में पिटाई

ऋषिकेश। मंगलवार सुबह 11 बजे रितेश राजपूत पुत्र राजेश राजपूत निवासी चंदनपुरा, रोहताश, बिहार निवासी खुद को आईपीएस बताकर ऋषिकेश थाने पहुंचे और पुलिस पर रौब झाड़ने लगे। वह खुद के खोए बैग को ढूढ़ने के लिए दबाव बनाने लगे। … अधिक पढ़े …

एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आमरण अनशन की चेतावनी

ऋषिकेश। मंगलवार को छात्र संघ सह सचिव सौरभ वर्मा ऑटोनॉमस कॉलेज में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन में डटे रहे। उन्होंने एसडीएम ऋषिकेश को पत्र भेजकर छात्रसंघ कोष में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। कहा कि जब शहीदों के नाम … अधिक पढ़े …

पाक को मुहंतोड़ जवाब देने की मांग

ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर और सीमाओं पर लगातार हमलावर है। सैनिक शहीद हो रहे हैं जिससे देशभर में … अधिक पढ़े …

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया

ऋषिकेश। मंगलवार को नगर पालिका ऋषिकेश को शासन की ओर से टंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए आवंटित दस एकड़ भूमि का उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निरीक्षण किया। श्यामपुर खड़कमाफ में ग्राम समाज की भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक … अधिक पढ़े …

महंत पर छेड़खानी का मुकदमा

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने मायाकुंड स्थित हनुमानपीठ के महंत डॉ. रामेश्वरदास के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने भंडारे की पर्ची देने के बहाने महंत पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की … अधिक पढ़े …

बच्चों के फेल होने पर केवि में हंगामा

ऋषिकेश। मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय रायवाला में बडी संख्या में अभिभावक नौवीं कक्षा में बच्चों की कापी दोबारा चेक करवाने पहुचे। बताया कि लगभग 36 बच्चों को फेल किया गया है। कापी चेक करवाने पर अधिकांश बच्चे मामूली नंबरों से … अधिक पढ़े …