Daily Archives: April 10, 2017

बेजुबानों के साथ नियम-कायदों का कत्ल न हो

ऋषिकेश।
बूचड़खाने खोलने के लिए कई कड़े नियम कानून बनाये गये है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग से लाईसेंस तो अनिवार्य है ही, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व ग्राम सभा की एनओसी की भी जरुरत है। लोगों को साफ मांस मिले और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे, इसके लिए भी कई नियम बनाये गये है। हैरानी की बात है कि प्रशासन के निरीक्षण में 14 दुकानों के लाईसेंस व ग्राम सभा से एनओसी तो सभी के पास मिली। लेकिन साफ सफाई, पशुओं के टीकाकरण और हानिकारक अपशिष्ट को नष्ट करने की समुचित व्यवस्था किसी के पास नही थी।
टीम के सदस्यों ने बताया कि आमतौर पर ग्राम सभा की ओर से अपशिष्ट को नष्ट कराने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिये। लेकिन निरीक्षण में ग्राम सभा सिर्फ एनओसी देने तक ही सीमित रही है। टीम ने ग्राम सभा की ओर से बूचड़खानों के लिए स्लाटर हाउस की कमी भी पाई। अब इस ओर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। टीम में तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसीलदार केडी जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी व पशु चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे।

हाथी देख घरों की छतों पर चढ़े ग्रामीण

ऋषिकेश। सोमवार सुबह टस्कर हाथी गंगा नदी से कूल घाटी होते हुए रायवाला गांव में पहुंच गया। लगभग 6 बजे आबादी क्षेत्र में हाथी को देख लोग घर की छतों पर चढ गए। हाथी आबादी क्षेत्र के बीच से होते … अधिक पढ़े …

गुरु की जन्मस्थली पाकिस्तान को रवाना हुए श्रद्धालु

ऋषिकेश। सोमवार को देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से ऋषिकेश के सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब पाकिस्तान के लिए रवाना हुए। 31 श्रद्धालुओं का दल ऋषिकेश, हरिद्वार, अमृतसर होते हुए 12 अप्रैल को बाघा बॉर्डर पहुंचेगा। वहां से पाकिस्तान के … अधिक पढ़े …

इधर शादी, उधर बिचौलिए के साथ फुर्र हुई युवती

ऋषिकेश। रविवार सुबह वनखंडी निवासी एक युवक ने एक बिचौलए के माध्यम से सहारनपुर की एक युवती के साथ मंदिर में फेरे लिए। शादी के बाद युवती दुल्हे के घर पहुंचने के बाद बिचौलिए के साथ झांसा देकर फरार हो … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में 105 किमी हिस्सा टनल का

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सीएम आवास स्थित कैम्प कार्यालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्राडगेज लाईन प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लि के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन … अधिक पढ़े …

परिसंपत्ति मामले में टाईम बांड करने पर सहमति बनीं

-यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने लिया निर्णय लखनऊ। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। योगी जी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रावत का गर्मजोशी … अधिक पढ़े …