Tag Archives: char dham yatra

चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चार धाम यात्रा के संबंध में भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन वीडियो/सामग्री प्रसारित कर आम जनमानस को भ्रमित करने तथा राज्य की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने संबंधी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी।

उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मामले की जांच प्रचलित है। साथ ही, ऐसे अन्य 4–5 संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि:

चार धाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूर्णतः सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं।

किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार को शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) के तहत लिया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 निगरानी की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड की आस्था, श्रद्धा एवं चार धाम यात्रा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें तथा किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या संदिग्ध सामग्री को साझा करने से बचें।

उत्तराखंड में भगवान भरोसे है चारधाम यात्रा: राजपाल खरोला

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया की आज उनके नेत्रत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ऋषिकेश बस अड्डे में बने चार धाम यात्रा सीजनल सहायता केंद्र में जाकर व्यवस्थाओं का मुआयना किया। खरोला ने … अधिक पढ़ें

टैक्सी मैक्सी संचालकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, चार धाम यात्रा संचालित की मांग

संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालक समिति ऋषिकेश/ लक्ष्मण झूला के तत्वावधान में विभिन्न परिवहन संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य में बंद पड़ी चार धाम यात्रा को … अधिक पढ़ें

अपनी बातः परिवहन महासंघ की पदयात्रा पहुंची डोईवाला, कल सीएम आवास के लिए करेगी प्रस्थान

उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने चारधाम यात्रा शुरू करवाने और टैक्स में राहन देने के अलावा वाहन स्वामी, चालक व परिचालकों की समस्याओं को लेकर सीएम आवास के लिए पदयात्रा आज से शुरू की। सभी व्यवसायी एक साथ सीएम आवास के … अधिक पढ़े …

मोबाइल पेट्रोल पंप से उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी राहत

भविष्य में चार धाम यात्रा मार्गों के साथ ही राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को पेट्रोल-डीजल की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए मोबाइल पेट्रोल पंप (पेट्रोल-डीजल डिस्पेंसर) स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात … अधिक पढ़े …

बिना फिटनेस के वाहन पकड़े तो कार्रवाई अधिकारियो पर: सीएम

ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि वह चाहते हैं कि गंगा घाट से होकर बहे लेकिन एनजीटी के आदेश के चलते इसमें कुछ परेशानी आ रही है। बावजूद इसके … अधिक पढ़े …

बिना हिल लाइसेंस पहाड़ों पर वाहन नहीं चला पाएंगे चालक

ऋषिकेश। मंगलवार को नगर पालिका ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में गढ़वाल आयुक्त ने विभाग और जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को 20 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में 105 किमी हिस्सा टनल का

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सीएम आवास स्थित कैम्प कार्यालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्राडगेज लाईन प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लि के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन … अधिक पढ़े …