Daily Archives: April 12, 2017

योगी का फैसला, गरीब मुस्लिम लड़कियों का निकाह करायेगी यूपी सरकार

लखनऊ।
मंगलवार रात अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए। उन्होंने गरीब मुस्लिम लड़कियों के सामूहिक विवाह राज्य सरकार की ओर से करवाए जाने के भी निर्देश दिए।
योगी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रस्तुतीकरण के दौरान निर्देश दिया कि मदरसों के पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाया जाए। इसमें इतिहास, भूगोल, विज्ञान, गठित, अंग्रेजी आदि की शिक्षा को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि मदरसों में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए प्रत्येक जिले में कम्युनिटी सेण्टर के लिए भूमि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हज यात्रियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और उनकी समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए।
महिला एवं बाल विकास विभाग प्रस्तुतीकरण के दौरान श्री योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। लोक कल्याण पत्र 2017 के अन्तर्गत भाग्य लक्ष्मी योजना को लागू करने के लिए उन्होंने वृहत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस योजना के तहत प्रदेश के हर गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर 50,000 रुपये का विकास बाण्ड दिया जाएगा। बेटी के कक्षा 6 में पहुंचने पर तीन हजार रुपये,कक्षा 8 में पहुंचने पर पांच हजार रुपये, कक्षा 10 में पहुंचने पर सात हजार रुपये, कक्षा 12 में पहुंचने पर आठ हजार रुपये दिये जाएंगे। बेटी के 21 वर्ष की होने पर 2 लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थियों की पात्रता को भली प्रकार सुनिश्चित करके ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित भी न हो। आधार कार्ड से सम्बद्ध करके लाभार्थियों की सत्यता सुनिश्चित की जाए। लाभार्थियों को धनराशि का भुगतान उनके बैंक खाते में ही किया जाए।
यह निर्देश भी दिये कि प्रदेश के विधानमण्डल द्वारा विगत 20-25 वर्षों में पारित कानूनों के सम्बन्ध में नियमावलियां बनाकर लागू की गयीं या नहीं, इसका अध्ययन करा लिया जाए। साथ ही, ऐसे कानून जो वर्तमान स्थितियों में अनुपयोगी हो गये हैं, को समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कारों की तारीफ की और निर्देश दिया कि रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत विधवा और ऐसी महिलाओं जिनके पति शराबी हैं और उनका कोई अन्य आय का स्रोत भी नहीं है, की सहायता के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बाल संरक्षण योजना तथा महिला शरणालयों में मिल रहे भोजन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने सभी विधवा महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत लाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रारम्भिक चरण में 500 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए सहायता बढ़ाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिलाओं से पुनर्विवाह करने पर दम्पत्ति को दिये जाने वाली पुरस्कार राशि को 11,000 से बढ़ाकर 51,000 करने, दहेज पीड़ित महिलाओं को प्रति माह 125 रुपये की आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर प्रथम चरण में 500 रुपये करने तथा दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता के रूप में एकमुश्त मिलने वाली 2500 रुपये की सहायता धनराशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये करने के निर्देश दिये।

चुनाव आयोग ने दिल्ली के सीएम को दी खुली चुनौती

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी दलों द्वारा बार-बार ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने दी ईवीएम को हैक करने की खुली चुनौती है। राजनीतिक दलों को दे सकता है मई … अधिक पढ़े …

नीट के एडमिट कार्ड जारी, 15 अप्रैल से करे डाउनलोड

रेनुका जोशी पाण्डेय। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड 15 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं। वह सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देश भी देख … अधिक पढ़े …

एनएच घोटालें से घिरे अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

अरुण शर्मा। प्रदेश के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर व सितारगंज तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजा में तकरीबन 250 करोड़ का घोटाला सामने आ चुका है। इस मामले की … अधिक पढ़े …

प्रदेश में खुलेंगे दो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज

देहरादून। बुधवार को लोअर नेहरूग्राम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इन दो राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में एक रायपुर व दूसरा कोटद्वार में खोला जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कॉलेजों की स्थापना के लिए … अधिक पढ़े …

एम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

ऋषिकेश। बुधवार को एम्स ऋषिकेश के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर परिसर में ही धरना देते हुए एम्स प्रशासन से गुहार लगाईं। प्रशासन को सौंपे पत्र में कर्मचारियों ने आउटसोर्सं कपंनी पर कर्मचारियों का मनचाहा … अधिक पढ़े …

बजट के अभाव में लटका जानकी सेतु का निर्माण

ऋषिकेश। बुधवार को डीएम टिहरी इन्दुधर बौड़ाई ने निमार्णाधीन शिवपुरी-जाजल मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोनिवि मोहमद आरिफ खान ने बताया कि मोटर मार्ग बनने से शिवपुरी से जाजल तक मात्र 23 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी … अधिक पढ़े …

स्वामी भक्तियोग महाराज का निधन

ऋषिकेश। मुधवन आश्रम के 67 वर्षीय स्वामी भक्तियोग महाराज का मंगलवार रात चंडीगढ़ स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनके अंतिम दर्शन को आश्रम में लोग पहुंचे। 26 … read more

अश्लील मैसेज भेजने पर मुकदमा

डोईवाला। डोईवाला थाने में एक महिला ने देहरादून के एक व्यक्ति पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देहरादून निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार … अधिक पढ़े …

सरकार बदली तो समय आयीं पेंशन

दयाशंकर पाण्डेय समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन लाभार्थियों के खाते में आनी शुरू हो गई है। मार्च तक की पेंशन के तीन हजार रुपये बुधवार को कई लाभार्थियों के खातें में आ गए। लाभार्थियों ने … अधिक पढ़े …