Daily Archives: March 16, 2017

तीन माह बाद भी नही पहुंची अंकतालिका

ऋषिकेश।
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी प्राइवेट व दूरस्थ शिक्षा पाने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नही है। लेकिन यूनिवर्सिटी के केन्द्रों से छात्रों को निराशा हाथ लग रही है। कारण कि परीक्षा परीणाम तीन माह पूर्व आ चुका है। लेकिन केन्द्रों से अंकतालिका नही मिल रही है। छात्र इन केन्द्रों के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिल रहा है। केन्द्र सीधे यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी स्थित मुख्यालय से संपर्क करने को कह रहे है।
छात्र संतोष, रमेश, सुभाष आदि ने बताया कि ओपन यूनिवर्सिटी के केन्द्र ओमकारानंद इंस्टीट्यूट से उन्होंने परीक्षा दी। जिसका परिणाम तीन माह पूर्व आ चुका है। लेकिन लंबे समय के बाद भी परीक्षा केन्द्र में अंकतालिका नही पहुंची है। केन्द्र के टेलीफोन नंबर पर संपर्क करने का प्रयास करते है लेकिन कोई फोन रिसीव नही करता है। तीन माह में कई बार चक्कर काट चुके है, लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिल रहा है।
मार्च के पहले सप्ताह में केन्द्र से जानकारी मिली कि हल्द्वानी स्थित मुख्यालय से संपर्क कर अंकतालिका की जानकारी ले। हल्द्वानी स्थित मुख्यालय से टेलीफोन पर संपर्क किया तो उन्होंने नामाकंन संख्या के आधार पर कम्प्यूटर में सर्च कर बताया कि आपकी अंकतालिका 10 जनवरी को रुड़की जोनल ऑफिस को डिस्पेच कर दी गयी है। रुड़की दफ्तर में टेलीफोन पर संपर्क किया तो कोई फोन रिसीव नही कर रहा है। केन्द्र संचालक भी मोबाईल नही उठा रहे है।
छात्रों ने बताया कि परीक्षा केन्द्र को जानकारी दी कि हल्द्वानी के मुख्यालय से उनकी अंकतालिका रुड़की जोनल कार्यालय में डिस्पेच कर दी गयी है। केन्द्र की ओर से रुड़की कार्यालय से उनकी अंकतालिका मंगवायी जाये। लेकिन दो हफ्ते से भी अधिक का समय बीत चुका है। परीक्षा केन्द्र की ओर से उनकी अंकतालिका नही मंगवायी जा रही है। अब केन्द्र के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब भी नही दे रहे है। इस संदर्भ में ओमकारानंद इंस्टीट्यूट के डीन प्रमोद उनियाल से मोबाईल पर वार्ता करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया।

हाथी ने 22 बीघा गेहूं की फसल तहस नहस की

ऋषिकेश। रानीपोखरी न्याय पंचायत के अन्तरगत शांति नगर में देर रात साढे बारह बजे के आसपास तीन हाथियों का झुंड आ धमका। हाथियों के झुंड ने फसल को चट करना शुरु कर दिया। देर रात खेतों की रखवाली कर रहे … अधिक पढ़े …

बिजली और पानी के 21 कनेक्शन काटे

ऋषिकेश। ऊर्जा निगम ने गुरुवार को वाल्मिकी नगर और मायाकुंड क्षेत्र में कैंप लगाकर बकाया धनराशि की वसूली की। उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से लगाए जा रहे कैंपों में ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी बिल जमा करने … अधिक पढ़े …

सचल दस्ते ने 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

ऋषिकेश। हरिद्वारमार्ग पर गुरुवार को सचल दस्ते ने चेकिंग के दौरान वाहन (यूके07सीसी,2108) को रोका। उसमें 15 कुंतल सागौन की लकड़ियां भरी हुईं थीं। कागजात न दिखाने पर वाहन स्वामी से मंडी शुल्क वसूला गया। दूसरे वाहन (यूपी12 एटी, 1948) … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड बोर्डः 6472 परीक्षार्थी लेंगे भाग, बनाए गए 32 परीक्षा केंद्र

ऋषिकेश। 17 मार्च से शुरू होने जा रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। डोईवाला ब्लॉक के 32 केद्रों पर 6472 छात्र परीक्षा देंगे जिनमें 3053 बालक और 3419 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा में संस्थागत और व्यक्तिगत … अधिक पढ़े …

बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ऋषिकेश। डोईवाला कोतवाल ने बताया कि देवेन्द्र मेहता पुत्र आत्माराम निवासी मीठी बेरी, थाना प्रेमनगर हरिद्वार कार से देहरादून की ओर आ रहे थे। लालतप्पड में कार से नीचे उतरते समय वह बस की चपेट में आ गये। गंभीर रूप … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश में इंडोनेशिया हिन्दू समुदाय केन्द्र खोलने पर मंथन

ऋषिकेश। गुरुवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित चर्चा में धर्मगुरुओं ने ऋषिकेश के गंगा तट पर इंडोनेशिया हिन्दू समुदाय केन्द्र खोलने पर गहन मंथन किया। धर्मगुरुओं ने कहा कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान का ऐसा केन्द्र होगा। जहां पर इन्डोनेशिया के … अधिक पढ़े …