Daily Archives: March 8, 2017

दुष्कर्म पीड़ित मासूम का निशुल्क उपचार

ऋषिकेश।
बीते मंगलवार को कोटद्वार में एक छह माह की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद स्थानीय हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट रेफर कर दिया। देर रात करीब 11 बजे मासूम के परिजन हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे। बाल रोग सर्जन डॉ. संतोष कुमार ने रात को ही मासूम को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बुधवार सुबह से ही हॉस्पिटल की टीम मासूम के उपचार में जुट गई। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मासूम की हालत खतरे से बाहर है। उधर, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि मासूम का उपचार हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने इसके निर्देश हॉस्पिटल प्रशासन को दे दिए है। उनका कहना है जन सेवा की मूल भावना के साथ ही हॉस्पिटल की स्थापना की गई थी। परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मासूम का उपचार निशुल्क करने का फैसला लिया गया है।

विश्व शांति, सदभाव और प्रेम का संदेश देती मणिकूट पर्वत यात्रा

ऋषिकेश। उत्तराखंड के परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को परिक्रमा के लिए रवाना किया गया। यात्रा में श्रद्धालु झूमते और भजन गाते चल रहे थे। परिक्रमा के दौरान बारह द्वारों पांडव गुफा, गरुड़ चट्टी, फूलचट्टी, कालीकुंड, पीपलकोटी, … अधिक पढ़े …

नारी निन्दा ना करें, नारी नर की खान, नारी से नर उपजें, ध्रुव प्रहलाद समान।

महिला दिवस पर महिलाओं ने अपने अधिकार को जाना ऋषिकेश। महिला दिवस पर पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। सीओ मनोज कत्याल ने महिला सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता बताया। महिलाओं को उनके कानूनी हक व अधिकारों … अधिक पढ़े …

मलबे से दुपहिया चालकों के चोटिल होने की संभावना बढ़ी

ऋषिकेश। नगर की सड़कों का बुरा है। जहां भी देखों सड़कें उधड़ी पड़ी है। कहीं केबिल डालने, तो कहीं पाइपलाइन डालने के लिए शहर की सड़कों की कटिंग हो रखी है। लेकिन जिम्मेदार विभाग के कारनामे तो देखिए कि कार्य … अधिक पढ़े …

दिल्ली योग महोत्सव में शामिल हुए चिदानंद मुनि

ऋषिकेश। योग स्वास्थ्य एवं सदभावना की कुंजी है। स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है, हिन्दुत्व जीवन जीने की एक पद्यति है। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय योग महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने अपने संबोधन में यह … अधिक पढ़े …

हंस कल्चरल सेंटर ऋषिनगरी के गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण की कर रहा तैयारी

ऋषिकेश। हंस कल्चरल सेंटर वाराणसी की तर्ज पर ऋषिनगरी के गंगाघाटों की सूरत बदलने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को हंस कल्चरल सेंटर और इंडोनेशिया से आये डेलीगेट्स ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। उन्होंने लक्ष्मणझूला से बैराज तक … अधिक पढ़े …

डिजास्टर रिस्क मैनेजमेन्ट स्टडी पर चर्चा

अरुण शर्मा। विश्व बैंक टीम ने डिजास्टर रिस्क मैनेजमेन्ट स्टडी हेतु अपनी कंस्लटेंसी फर्म द्वारा आपदा प्रबन्धन एवं न्यूनीकरण विषय को लेकर सुधारात्मक उपाय के सन्दर्भ में कार्यशाला की गई। रोशनाबाद कलक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यशाला में आपदा प्रबन्धन से … अधिक पढ़े …

घड़ी तय करती है आपका अच्छा और बुरा वक्त

घड़ियां ना ही सिर्फ हमें समय बताती हैं, बल्कि हमारे अच्छे-बुरे समय में भी योगदान देती हैं। घर या ऑफिस में दीवार पर टंगी घड़ी आपके वक्त के बारे में बहुत कुछ कहती है। इन्हें अगर सही दिशा में लगाया … अधिक पढ़े …