Daily Archives: March 19, 2017

एटीएम के बाहर मदद के बहाने बदल देते है एटीएम

ऋषिकश।
कोतवाल सुरेन्द्र सामंत ने बताया कि 28 जुलाई को छिद्दरवाला निवासी सोनिया मल्ल पत्नी पंकज मल्ल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि 9 जून को जब वह आईडीपीएल स्थित एटीएम में गई। एटीएम मशीन से रूपये न निकलने पर पहले से खड़े व्यक्तियों ने मदद के बाद मेरा पासवर्ड देखकर एटीएम बदल विभिन्न स्थानों से मेरे खाते से एक लाख पांच हजार रूपये निकाल लिये। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिये। जिसके आधार पर युवक पकड़ में आया।
सीसी टीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो प्राप्त हुये, जिनके आधार पर अभियुक्तों की तलाश आरम्भ की गयी। शनिवार को एक आरोपी राजेश उर्फ बिल्लू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम लोहारी,राधो, जिला हिसार, हरियाणा को उसके वर्तमान पते जगदीश कॉलोनी,थाना हांसी,जिला हिसार से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल ने बताया कि इससे पहले 30 जनवरी 2017 को घटना से सम्बन्धित राजेश के एक अन्य साथी राकेश उर्फ चीना पुत्र रामदिया निवासी गांव धर्मखेड़ी थाना व तहसील नारनोद जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। दोनों अपने एक अन्य साथी के साथ कुछ समय पूर्व थाना प्रेमनगर से इसी प्रकार की कई घटनाओं में भी जेल जा चुके हैं। इसके विरूद्ध थाना प्रेमनगर, पटेलनगर, ऋषिकेश व अन्य स्थानों पर एटीएम बदलकर चोरी करने के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

अपराध करने का तरीका
यह लोग दो से चार लोगों का गु्रप बनाकर उत्तराखण्ड, बिहार, राजस्थान, दिल्ली आदि अन्य राज्यों में धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर रूपये निकालने की घटनायें करते हैं। यह लोग एटीएम मशीन के बाहर खड़े होकर किसी ऐसे व्यक्ति का इन्तजार करते हैं। जिसे एटीएम ठीक से चलाना नही आता हो। यह लोग मदद करने के बहाने से उसका पासवर्ड देखकर बहुत ही तेजी से उसका एटीएम कार्ड बदल देते हैं। एटीएम बदलते ही पास के एटीएम में जाकर उसके खाते से रूपये निकाल लेते हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता: रेखा आर्य

ऋषिकेश। रविवार को ऋषिनगरी पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा परवादून की ओर से राज्य मंत्री रेखा आर्य का स्वागत किया गया। देहरादून रोड में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनिता ममगाईं के नेतृत्व में रेखा आर्य का फूल … अधिक पढ़े …

स्नातक में सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम का विरोध

ऋषिकेश। रविवार को देहरादून रोड स्थित एक कार्यालय में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री के सामने ऑटोनॉमस कॉलेज के स्नातक में सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम को खत्म किये जाने की मांग … अधिक पढ़े …

योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव में जश्न

ढोल-दमाऊ की थाप पर खूब थिरके पंचूर के ग्रामीण ऋषिकेश। रविवार को सुबह से ही पंचूर गांव में अलग माहौल रहा। पंचूर से सटे विथ्याणी, कांडी, ठांगर, शीला, दमराडा, भृगुखाल के ग्रामीण योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने की जानकारी मिलने … अधिक पढ़े …

भाषण नहीं देने पर कांग्रेसियों का पारा चढा, प्रदर्शन

ऋषिकेश। इसके चलते कांग्रेसियों ने रविवार को पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को नटराज चौक पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। राजपाल खरोला ने कहा कि … अधिक पढ़े …

सुबोध की ताजपोशी पर केक काटकर मनाई खुशी

ऋषिकेश।। रविवार को व्यापार सभा चौदह बीघा के अध्यक्ष रवि शास्त्री के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भजनगढ़ स्थित कुष्ठ कॉलोनी में केक काटकर खुशी का इजहार किया। रवि शास्त्री ने कहा कि विधायक सुबोध उनियाल तीसरी बार नरेन्द्र नगर … अधिक पढ़े …

पलायन रोकने और रोजगार देने का काम करेगी सरकार

ऋषिकेश। रविवार को देहरादून रोड स्थित होटल अमेरिस में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की प्राथमिकतायें बताई। कहाकि उत्तराखंड में पलायन एक बड़ा मुद्दा … अधिक पढ़े …

मुलायम की गुफ्तगु से सियासी हलचल तेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में एक बड़ा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने गर्मजोशी के साथ मंच पर मुलाकात की। मंच पर … अधिक पढ़े …

जब मुलायम ने गले लगकर दी योगी को बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी के कार्यक्रम का गवाह बनने देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री तथा कई पूर्व मुख्यमंत्री भी आज लखनऊ में हैं। इनमें मुलायम सिंह … अधिक पढ़े …

सबको साथ लेकर चलने से होगा विकास: योगी

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कुर्सी संभालते हुए आज भाजपा के-सबका साथ सबका विकास-का नारा दोहराया और कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य करेंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव … अधिक पढ़े …