Daily Archives: April 7, 2017

टिहरी राज्य के एतिहासिक जन विद्रोह का विमोचन

अरुण शर्मा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में परिपूर्णानन्द पैन्यूली पर केन्द्रित दस्तावेज पर आधारित वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत की नवीन कृति ‘‘टिहरी राज्य के एतिहासिक जन विद्रोह’’ के विमोचन के अवसर पर उत्तराखण्ड को आई.आई.टी. की तर्ज पर प्लास्टिक इंजीनियरिंग टेक्नोलाजी इंस्टीट्यूट एवं 100 जनऔषधी केन्द्रों, जिनमें बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी, की सौगात मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री रावत ने पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि इतिहास हमको बुद्धिमान बनाता है। हमें इतिहास पढ़ना आवश्यक है। उत्तराखण्ड के दर्द का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का दूरस्त क्षेत्र राज्य निर्माण तक भी विकास से अछूता था। ऐसे-ऐसे गांव भी थे जहां 20, 25 किमी पैदल चलना पड़ता था। उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन एक बड़ी समस्या है। पलायन यदि विकास के लिये हो तो अच्छा होता परन्तु राज्य में पलायन समस्याओं के कारण हुआ है। हमें इसे रोकने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इतिहास पर शोध को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रामाणिक एवं तथ्यात्मक इतिहास पर शोध को बढ़ावा दिया जाना चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने श्री जयसिंह रावत द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित लेखों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने श्री परिपूर्णानन्द पैन्यूली जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पदमश्री अवधेश कौशल, पदमश्री लीलाधर जगुडी, पदमश्री बसन्ती बिष्ट आदि उपस्थित थे।

सरकार वनों को आग से बचाने के लिए फायर वाचर की संख्या दोगुनी

भारतेन्दु शंकर पाण्डेय। वनों में लगने वाली आग को रोकने के लिए फायर वाचर की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इनकी संख्या को 3000 से 6000 कर दिया गया है। राज्य में 14 से 20 अप्रैल तक आग सुरक्षा … अधिक पढ़े …

सरकार में लालबत्ती को लेकर प्रयास शुरू

देहरादून। बीजेपी की सरकार उत्तराखण्ड में बने 20 दिन हो चुके है। अब सरकार बनने के बाद बीजेपी के नेताओ ने सरकार में लाल बत्ती के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए है । कोई मुख्ययमंत्री तो … अधिक पढ़े …

हिमालयन एमटीबी साईकिलीग प्रतियोगिता में 16 देश कर रहे प्रतिभाग

नैनीताल। नैनीताल में आज पर्यटन विभाग के तत्वाधान में हिमालयन एमटीबी साईकिलीग प्रतियोगीता का शुभारम्भ करा गया। नैनीताल में एमटीबी साईकिलीग प्रतियोगीता का तीसरी बार आयोजन करा जा रहा है। इस बार प्रतियोगीता में 16 देश के प्रतिभागी प्रतिभाग कर … अधिक पढ़े …

सीएम के फैसले को लेकर मुखर हुई कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्दर सिंह रावत के बीजेपी कार्यकर्ताओ पर दर्ज राजनितिक मुकदमो के वापस लेने के एलान के बाद सूबे में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओ ने मुख्यमंत्री के इस फैसले को वैसे ताओ सही करार दिया … अधिक पढ़े …

शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान जरुरी: सुबोध उनियाल

ऋषिकेश। शिक्षा के बदलते समय में छात्र-छात्राओ को व्यवहारिक पूर्ण ज्ञान दिया जाना जरूरी है। आज छात्र छात्राओं को किताबी ज्ञान की बदौलत शिखर तक ले जाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल … अधिक पढ़े …

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश। शुक्रवार को उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के पदाधिकारियों ने अभिभावकों के साथ मिलकर ऋषिनगरी के एक प्राइवेट स्कूल में प्रदर्शन किया। महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने बताया कि ऋषिकेश के प्राइवेट स्कूल सीबीएसई नियमों का पालन नहीं … अधिक पढ़े …

हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान

ऋषिकेश। राजाजी पार्क से हाथियों का एक जोड़ा गुरुवार देर रात करीब दो बजे भट्टोंवाला गांव में पहुंचा जहां उन्होंने एक के बाद एक गेहूं की फसलें रौंदकर तहस-नहस कर दी जिसमें यशपाल पोखरियाल, सुरेंद्र सिंह राणा, जगमोहन सिंह, रविंद्र … अधिक पढ़े …

व्यवस्था परिवर्तन मंच ने किया युवाओं को जागरूक

ऋषिकेश। शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। शिविर में ब्लड डोनेशन के लिए 30 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से 24 … अधिक पढ़े …

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एसआरएचयू ने किया लोगों को जागरूक

डोईवाला। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक चिकित्सा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रजत रे ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संस्था के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 350 मिलियन लोग अवसाद से ग्रसित हैं। बताया कि अवसाद के कई कारण … अधिक पढ़े …