Daily Archives: April 5, 2017

स्पीड पोस्ट से दिया तलाक, पीड़िता ने मोदी और योगी से मांगी मदद

लखनऊ।
मूलरूप से इलाहाबाद की आलिया एक कम्पनी चलाती हैं। उनका निकाह चार माह पहले (23 नवंबर 2016) हुआ था। आरोप है कि शादी के समय ही दहेज के रूप में एक फार्च्यूनर गाड़ी और 25 लाख रुपए की मांग ससुरालियों ने की थी, जिसे लेकर थोड़ा बवाल भी हुआ था। मामला किसी तरह से शांत हुआ और निकाह हो गया। निकाह के बाद ही ससुरालियों ने सभी गहने ले लिए और उन्हें पति के साथ एक होटल में छोड़कर अपने कन्नौज जिले में स्थित अपने पैतृक गांव लौट गए।
अगले दिन जब वह ससुराल पहुंचीं, तो वहां उन्हें पता चला कि उनके पति की एक शादी पहले ही हो चुकी है। आलिया का आरोप है कि उन्होंने विरोध दर्ज कराया तो यह बताते हुए ससुराल से निकाल दिया गया कि पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। वह कानपुर के अशोकनगर स्थित घर लौट आईं, जहां उनकी मां रहती हैं। पिता का निधन हो चुका है। दो भाई हैं, जो विदेश में रहते हैं। एक बार उन्होंने फिर ससुराल जाने का प्रयास किया लेकिन लौटा दिया गया। उन्हें यह भी जानकारी मिली कि पहली बीवी से उनके पति का तलाक नहीं हुआ है।
आलिया ने बताया कि 30 जनवरी को एक स्पीड पोस्ट आया। स्पीड पोस्ट को खोलते ही उनके होश उड़ गए। उसमें तीन तलाक के कागजात थे। इन कागजात के अनुसार, आलिया को पहला तलाक शादी वाले दिन ही शाम को दे दिया गया था। दूसरा तलाक बीते साल 22 दिसंबर को दिया गया। तीसरा तलाक 22 जनवरी-17 को दिया गया और कागजात पोस्ट से भेज दिए गए।
आलिया ने इस तलाकनामे पर सवाल उठाया है कि स्पीड पोस्ट से तीन तलाक कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को जरूर लड़ेंगी। उन्होंने इस मामले में कानून की भी शरण ली है। फिलहाल वह सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही हैं। आलिया ने राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्वीट कर उन्होंने मामले की जानकारी दी है।

अब्दुल्ला ने कश्मीर में युवाओं के पथराव का समर्थन किया

दिल्ली। अब्दुल्ला ने यहां सोनावार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, यदि वह (पथराव करने वाला युवक) अपनी जान दे रहा है, वह पर्यटन के लिए नहीं कर रहा है। वह अपनी जान इसलिए दे रहा है … अधिक पढ़े …

चट्टानें खिसकने से केदारनाथ पैदल मार्ग को नुकसान

रुद्रप्रयाग। फरवरी और मार्च तक हुई बर्फबारी और बारिश के दौरान चट्टानें खिसकने से केदारनाथ पैदल मार्ग को खासा नुकसान पहुंचा है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दस स्थानों पर भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हैं। इसके अलावा … अधिक पढ़े …

शराब की शिकायत पर युवकों की पिटाई

रुद्रपुर। शराब की तस्करी कर रहे युवकों की पुलिस से शिकायत करना चार युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन उनके घर बदमाश पहुंच गए। उन्होंने शिकायत करने वालों को पीटकर घायल कर दिया। इस घटना के … अधिक पढ़े …

अवैध पुलिया निर्माण का विरोध

ऋषिकेश। मंसादेवी गुमानीवाला में ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भूमाफिया द्वारा किए जा रहे अवैध पुलिया निर्माण का विरोध करते हुए वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बुधवार … अधिक पढ़े …

एनएच, पीडब्ल्यूडी व पालिका ने अतिक्रमण चिन्हित कर निशान लगाये

ऋषिकेश। प्रशासन के निर्देश पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण चिन्हित करने की कार्रवाई बुधवार से शुरु हो गयी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने कोयलघाटी से श्यामपुर तक अतिक्रमण चिन्हित किया। कुल … अधिक पढ़े …

बरसात से कीचड़ में तब्दील हुई सड़क

ऋषिकेश। गंगा नगर और हनुमंतपुरम को जाने वाले मुख्य मार्ग की सड़क बारिश से कीचड़ में तब्दील हो गई। जिससे दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। एक माह से भी अधिक का समय बीत गया है, लेकिन सड़क … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश एसडीएम को तीन घंटे तक ग्रामीणों ने घेरा

ऋषिकेश। एक दिन पहले भारी विरोध के बीच शांतिनगर में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें खुलने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया था। वहीं बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब एसडीएम ऋषिकेश बृजेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे … अधिक पढ़े …

खोखले पोल नहीं बदलने से हो सकता है बड़ा हादसा

ऋषिकेश। बुधवार सुबह छह बजे पटाखे जैसी तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो बिजली के पोल को सड़क पर गिरा देखकर डर गए। बनखंडी में भाजपा कार्यालय से सटी गली में नीचे से खोखले हुआ बिजली पोल … अधिक पढ़े …

डीएम ने पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती से कार्रवाई करने के दिये निर्देश

ऋषिकेश। बुधवार को चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लेते हुए डीएम इन्दुधर बौडाई ने मुनीकीरेती नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण एवं गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने निर्देश दिए। डीएम ने मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत खारास्रोत कूड़ … अधिक पढ़े …