Daily Archives: March 8, 2021

ऋषिकेशः असमाजिक तत्वों ने दुकान सहित कार को लगाई आग

ऋषिकेश में असमाजिक तत्वों ने एक दुकान को आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद कार को भी आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात की पहचान में जुटी है।

दरअसल, रविवार देर रात पुष्कर मंदिर मार्ग पर तरुण होजरी के गोदाम में शटर के बाहर से आग लगा दी गई। असमाजिक तत्व यहीं तक नहीं रूके। उन्होंने इसी मार्ग पर एक खड़ी कार को भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर खड़ी कार का आधे से ज्यादा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना पूर्व सभासद रहे सोनू पांडे ने पुलिस को दी।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना के बाद आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की। वहंी, तरूण होजरी के स्वामी चरणजीत ने कोतवाली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांगी की है।

महिला शक्ति के बिना संसार की कल्पना नहींः सुबोध उनियाल

महिला मोर्चा भाजपा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूबे के विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश के सभी पदों पर आसीन होकर उत्कृष्ट … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः लिंग की जांच कराने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूचना पर मिलेगा 50 हजार का इनाम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर को पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून द्वारा ऋषिकेश में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार रेखा आर्य ने किया। उन्होंने सभी आशा कार्यकत्रियों से अपील करते हुए कहा … अधिक पढ़े …

महिला दिवस पर सम्मानित हुई मातृशक्ति

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समाज सेवी पुष्पा ध्यानी संयोजक भाषा मंच एवं सरोजिनी भट्ट सेवानिवृत शिक्षिका श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज को सम्मानित किया … अधिक पढ़े …

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः नारी शक्ति के खिलाफ भेदभावों को समाप्त करना ही है महिला सशक्तिकरण

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परमार्थ निकेतन की ओर से महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजित हुआ। ऋषिकेश के खारास्रोत और चन्द्रेश्वर नगर की महिलाओं और बालिकाओं के साथ ’’शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण’’ विषयों पर विशेष चर्चा और … अधिक पढ़े …

‘आप’ का बढ़ा कुनबा, पूर्व महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ हुई शामिल

नगर महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष रजनी कश्यप ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ दो दर्जनों सर्मथक भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शांति नगर ऋषिकेश में महिला कांग्रेस की नगर उपाध्यक्ष रजनी कश्यप के … अधिक पढ़े …