Tag Archives: Munikirati News

स्वामी समर्पण आश्रम में लगा टीकाकरण, 60 लोगों को लगी वैक्सीन

स्वामी समर्पण आश्रम घुघतानी में टीकाकरण केंद्र खुल गया है। पहले दिन 60 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। स्थानीय लोगों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया।

स्वामी समर्पण आश्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। इस दौरान सुबह 9 से लोग आश्रम परिसर में पहुंचे। 45 साल से ऊपर वाले केंद्र पर पहुंचे। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े को एक एककर लोगों को टीका लगाया गया। डा. जगदीश जोशी ने बताया कि केंद्र 50 लोगों को वैक्सीन लगी। बताया कि पूर्णांनंद इंटर कॉलेज में 18 से 44 की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस दौरान आश्रम के स्वामी समर्पणानंद सरस्वती, प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी मेंबर किरण देवी, वार्ड सदस्य आशा देवी, नरेंद्र बिष्ट, कमल, सागर, भगवान पुंडीर आदि थे।

सीखें इनसेः एक लाख की पैरासिटामोल दवाइयां पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने की वितरित

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु दवाओं एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण जारी है। इसमें सहयोग करने के लिए नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी भी आगे … अधिक पढ़े …

बेसहारा, जरूरतमंदों को फल व जूस बांट ईओ ने मनाया जन्मदिन

वर्तमान दौर में पश्चिमी सभ्यता के तौर तरीकों को छोड़ नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस मौके पर उन्होंने बेसहारा और जरूरतमंदों को फल एवं जूस के पैकेट बांटे। … अधिक पढ़े …

पालिका क्षेत्र में चला महा सेनिटाइजेशन अभियान, गली-मोहल्लों को किया सेनिटाइज

नगर पालिका मुनिकीरेती प्रशासन कोविड की रोकथाम व बचाव के प्रयास में जुटी है। पालिका की टीम ने सभी वार्डों में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया। लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की गई। रविवार को सफाई निरीक्षक … अधिक पढ़े …

बिना दस्तोवज मुनिकीरेती में घूम रहे गाजियाबाद के पांच लोगों पर मुकदमा

मुनिकीरेती पुलिस ने बिना दस्तावेजों व बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट घूम रहे गाजियाबाद के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया हैं। कोतवाल कमल सिंह भंडारी ने बताया कि तपोवन बैरियर पर चेकिंग के दौरान गाजियाबाद नम्बर के एक वाहन स्कार्पियो … read more

हफ्ते भर में तैयार होंगे कोविड सेंटरः सुबोध उनियाल

मुनिकीरेती में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस गंगा रिसार्ट और खाड़ी सीएससी में बनाए जा रहे कोविड सेंटर करीब हफ्ते भर में बनकर तैयार होंगे। इनमें आॅक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मंगलवार को गंगा रिसार्ट में निर्माणाधीन … अधिक पढ़े …

कोविड की दूसरी लहर के बीच मुनिकीरेती पालिका का जारी सेनिटाइजेशन अभियान

कोविड-19 की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट के निर्देश के पर नगरभर में सेनिटाइजेशन अभियान निरंतर जारी है। सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में संपूर्ण क्षेत्र में वृहद … अधिक पढ़े …

निशुल्क वैक्सीनेशन अभियान को घर-घर शुरू किया जाए

तपोवन स्थित श्री स्वामी समर्पण शिवानंद हॉमोपथिक निशुल्क हॉस्पिटल, आईएसवाईएएफ ट्रस्ट की ओर से कोरोना से रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन को आवश्यक बताया गया। स्वामी समर्पण आश्रम की परमाध्यक्ष अवधूत स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने कहा कि वैक्सीनेशन को घर-घर जाकर … अधिक पढ़े …

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कोविड सेंटर के लिए दी एक करोड़ की स्वीकृति

टिहरी जिले के गंगा रिजॉर्ट, मुनि की रेती और खाड़ी सीएससी में कोविड सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विधायक निधि से एक करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें मरीजों के लिए … अधिक पढ़े …

मुनिकीरेती-ढालवाला में पालिका ने चलाया सैनिटाइजिंग अभियान

कोविड-19 से सुरक्षा एवं संक्रमण की रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद मुनि की रेती- ढालवाला क्षेत्र में वृहद रूप से सैनिटाइजिंग अभियान चलाया गया। साथ ही मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया। रविवार को पालिकाध्यक्ष रोशन … अधिक पढ़े …