Monthly Archives: February 2021

महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से मिलेगा छुटकाराः त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वाराहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो जायेंगे। इस अवधि में राज्य सरकार द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक प्रयास किये हैं। महिलाओं के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को पैतृक सम्पत्ति में सह खातेदारी दी गयी है जिससे आने वाले समय में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा 2200 से अधिक डाक्टर की तैनाती के साथ 765 डाक्टर व 2500 नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चैखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आने वाले समय में पर्यटको के लिये आर्कषण का केन्द्र बनेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी जिससे आस-पास के क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में सभी लोगों द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साल भर में होने वाले पौध रोपण को इस वर्ष हरेला के दिन एक साथ पूरे प्रदेश में वृहद रूप से पौध रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां की ऐपण कला अब घर तक नहीं रह जायेगी इस कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने के लिये हम प्रयासरत है। इसी वर्ष में ऐपण व हस्तशिल्प का कार्य करने वाले लोगों के लिये 05 करोड़ रूपये का बजट प्राविधानित किया जायेगा जिससे ऐसी कलाओं को संरक्षित किया जा सके। ऐपण से बनने वाले चीजों के विपणन के लिये देहरादून में विश्वस्तरीय सेन्ट्रर ऑफ एक्सलेंस इम्पोरियम बनाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव प्रयास किये जा रहे है 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लासों से जोड़ दिया गया है 600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है, जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे।

प्राइमरी स्तर के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को क्लब किया जा रहा है। क्लब करने के बाद प्रत्येक स्कूल में कम से कम पांच-पांच शिक्षक तैनात किए जाएंगे और इन स्कूलों में स्कूल वैन के जरिए छात्र छात्राओं को घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था की जायेगी।

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में की गयी 90 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने इस बात के लिये क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास के कार्य किये जा रहे है जो शीध्र ही पूर्ण हो जायेगें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 01 हजार करोड़ के विकास कार्य हो चुके है। उनका प्रयास है कि अब प्रत्येक तोक तक सड़क पहुॅचायी जाय।

इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट आदि उपस्थित थे।

ब्रह्मपुरी राम तपस्थली आश्रम में पहुंची उमा भारती, संतो ने किया स्वागत

ब्रह्मपुरी राम तपस्थली आश्रम में अपने निजी उत्तराखंड दोरे से लौटती हुई एक दिवसीय प्रवास के लिए पहुंची साध्वी उमा भारती का संत समाज स्वागत किया। ऋषि कुमारों के स्वास्तिक मंत्रों के साथ उमा भारती ने संत समाज के साथ … अधिक पढ़े …

नीरजा ऐसे लोगों के लिए उदाहरण, जो संपन्न होने के बाद भी दरियादिल नहींः सुबोध उनियाल

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय न्यूरो थेरेपी व स्वास्थ्य जांच शिविर का आज समापन हो गया। समापन दिवस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य की जांच कर रही टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित … अधिक पढ़े …

मुनिकीरेती में लोगों ने जानी गीले कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा नगर क्षेत्र में शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में संडे मेगा एवेंट कार्यक्रम होम कंपोस्टिंग के रूप में मनाया गया। जिसमें नगर क्षेत्र में लोगों को घरो से निकलने वाले गीले कूड़े से … अधिक पढ़े …

रानीखेत पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, जनता के समक्ष रखा चार साल का कार्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज नैनीताल से रानीखेत पहुंचे। इस दौरान खेरना एवं उपराड़ी में लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उपराड़ी में जनता को संबोधित कर कहा कि राज्य सरकार का 18 मार्च को … अधिक पढ़े …

चमोली जिले की रचना ने हासिल किया वीपीआर मिसेज इंडिया 2021 का ताज

उत्तराखंड की रचना ठाकुर आगरी को वीपीआर मिसेज इंडिया 2021 अल्लूरिंग हॉट्स का अवार्ड मिला है। यह उपलब्धी उन्हें गुजरात में आयोजित एक प्रतियोगिता में हासिल की है। बीपीआर मिसेज इंडिया 2021 प्रतियोगिता अहमदाबाद गुजरात के गांधीनगर गिफ्ट सिटी क्लब … अधिक पढ़े …

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मलीन स्वामी विशुद्धानंद का निर्वाणोत्सव

बाबा काली कमली के संस्थापक ब्रह्मलीन 108 स्वामी विशुद्धानंद का 125 वां निर्वाणोत्सव धूमधाम से मनाया गया। निर्वाणोत्सव के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम 26 फरवरी 27 फरवरी को मनाया गया। 26 फरवरी को सुंदरकांड के पाठ के साथ ही … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे बंशीधर भगत, बोले ऐतिहासिक कार्यों की बदौलत टूटेंगे कई मिथक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं उससे इस बार कई मिथक भी टूटने वाले है। कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए प्रदेश भ्रमण … अधिक पढ़े …

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में कोरोना नियमों हुए तार-तारः जयेंद्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री कोरोना का रोना रोकर हिन्दुओं के सबसे बड़े महापर्व को टालने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः आज से अस्तित्व में आया नगर उद्योग व्यापार महासंघ

ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल के द्वारा एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हरिद्वार मार्ग स्थित होटल गंगा व्यू में की गई। जिसमें बताया गया कि आज ऋषिकेश व्यापार … अधिक पढ़े …