Tag Archives: SriBharat Temple Inter College Rishikesh

महिला दिवस पर सम्मानित हुई मातृशक्ति

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समाज सेवी पुष्पा ध्यानी संयोजक भाषा मंच एवं सरोजिनी भट्ट सेवानिवृत शिक्षिका श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज को सम्मानित किया गया।

समाज सेविका पुष्पा ध्यानी ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो महिलाएं अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन करते हैं उनके अधिकार सदैव सुरक्षित रहते हैं कोई भी व्यक्ति यदि अपने कर्तव्य का निर्वहन सही रूप से करता है। तो निश्चित रूप से वह समाज में सदैव पूजनीय होता है इस अवसर पर सरोजिनी भट्ट और निकिता नौटियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाएं समंदर की गहराई से आसमान की बुलंदियों को छू रही है कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपना स्थान ना बनाया हो वह पुरुषों के समान ही समाज में कार्य कर रही है।

इसके लिए महिलाओं को अपने आचरण की पवित्रता चरित्र की महानता को सदैव बनाना होगा। तभी इस मुकाम को पा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने सभी उपस्थिति का सम्मान स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन मातृशक्ति के अभिनंदन बंधन का दिन है जो समाज को नई दिशा देने के लिए सदैव प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिवप्रसाद बहुगुणा, सुनील दत्त थपलियाल, विकास नेगी, नवीन मेंदोला, अजय कुमार, सुनीता, शकुंतला आर्य आदि उपस्थित थे।