Daily Archives: May 2, 2024

श्रीगंगा सभा के जगमोहन सकलानी अध्यक्ष निर्वाचित

श्री गंगा सभा रजिस्टर्ड ऋषिकेश के द्विवार्षिक चुनाव में जगमोहन सकलानी अध्यक्ष व राहुल शर्मा सचिव सर्वसम्मति से चुने गए। श्री गंगा सभा रजिस्टर्ड की आम सभा हर्षवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुये।

प्रबंध कार्यकारिणी में चुने जाने वाले पदाधिकारी में उपाध्यक्ष पद पर रामकृपाल गौतम, नरेश चौहान, प्रेम चंदानी, सुरेंद्र पंत, तथा मंत्री पद पर राजकुमार राजपाल, विनोद पाल, मदन शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रमन शर्मा, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती शोभा शर्मा, विधिक सलाहकार एडवोकेट राकेश सिंह चुने गए।

संरक्षण मंडल भरत मंदिर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, महंत रामेश्वर दास महाराज, महंत हरिगिरभाचार्य महाराज आदि प्रबंधन संरक्षक मंडल पूर्व की भांति यथावत रखे गए।

नव मनोनीत अध्यक्ष जगमोहन सकलानी ने सभी श्री गंगा सभा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मां गंगा की आरती त्रिवेणी घाट पर और भव्य बनाने के लिए व सौंदर्यकरण तथा अतिक्रमण मुक्त करने के लिए समस्त कार्यकारिणी के साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा।
इस बैठक में चंद्रशेखर शर्मा, कमल शर्मा, राजेश नौटियाल, मनोज कुमार, सुभाष चंद्र बैरागी, बृजेश शर्मा, विनोद पाल, मदन शर्मा, यश अरोरा, सुरेंद्र राणा, विनोद नौटियाल, विजेंद्र शर्मा, गौरव कलरा, शिवेंद्र ध्यानी, सुदेश शर्मा, जतन भटनागर, बाबा ओमप्रकाश छाबड़ा, आदि अन्य गंगा सभा के सदस्य उपस्थित थे।

जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित

राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सार्वजनिक सेवायान की दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश हैं। राधा रतूड़ी ने स्पष्ट … read more

बद्रीनाथ पहुंच मुख्य सचिव ने लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बदरीनाथ पहुंच कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और पुर्नर्निमाण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्वालुओं की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने और पुर्नर्निमाण कार्याे को समय से पूरा करने के निर्देश … read more

केदारनाथ का निरीक्षण कर बोली सीएस, यात्रा से पूर्व पूर्ण करें सभी अनिवार्य कार्य

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट … read more