Daily Archives: May 4, 2024

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री के बीच हुई वार्ता

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता की गई।

शासकीय आवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने निकाय चुनाव को लेकर वार्ता की। इस पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट जी ने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी से दावेदारी पेश कर रहे उम्मीदवारों के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने राज्य के हित में अनेक लोकहितकारी फैसले लिए हैं। कहा कि केंद्र में पुनः पीएम मोदी जी की सरकार बनने जा रही है। निकाय चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

मसूरी घूमने गए छात्रों से भरी एक कार खाई में गिरी, पांच की मौत

मसूरी देहरादून मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के मसूरी घूमने गए देहरादून के आईएमएस व डीआईटी कॉलेज के छात्रों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 4 … read more

वनाग्नि को लेकर ऊपर से लेकर नीचे तय तय की जाए जिम्मेदारीः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या, आगामी चारधाम यात्रा, विद्युत आपूर्ति आदि महत्वपूर्ण विषयों पर राज्य शासन के आलाधिकारियों व सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर … read more