Tag Archives: Rishikesh MLA

सरकार “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहीः प्रेमचंद

12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के रायवाला मंडल प्रवास के दौरान प्रतीत नगर ग्राम सभा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों, सेवानिवृत्त अध्यापकों, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों तथा जल संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों एवं सुझावों को प्रमुखता से रखा।

डॉ. अग्रवाल ने सभी वक्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज का अनुभवी और मार्गदर्शक वर्ग है, जिनके सुझाव विकास कार्यों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, बचन सिंह रावत, चित्र बहादुर थापा, सुरेश कुकशाल, सूर्य प्रकाश क्षेत्री, नेत्र पाल सिंह, नरेश चंद्र, हरी राम, चमन सिंह, सूबेदार रमेश बाबू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक अग्रवाल ने गंगा तट पर बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील भी की

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय प्रशासन के साथ अत्यधिक वर्षा से जलमग्न हुए गंगा समीप मायाकुंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी के जलस्तर का भी … read more

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने मोदी सरकार के 11 सालों के कार्यों का किया बखान

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मोदी सरकार के 11 सालों को स्वर्णिम बताते हुए उनके कार्यों को जनता के सामने रखा। … read more

ऋषिकेश में योग दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित हुए योगाचार्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले योगाचार्यों को भी सम्मानित किया। साथ ही डा. अग्रवाल ने … read more

रक्तदान दिवस पर तीर्थनगरी के रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने रक्तवीरों को सम्मानित किया। डा. अग्रवाल ने रक्तवीरों को समाज का सच्चा समाजसेवी बताया। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल … read more

टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन को जयंती पर किया गया याद

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। बैराज रोड स्थित कैंप … read more

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने किया निगम के ग्रामीण कार्यालय का शुभारंभ

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के बापूग्राम स्थित शाखा कार्यालय का शुभारंभ किया। बापुग्राम स्थित शाखा कार्यालय का शुभारंभ कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के मुख्य कार्यालय की … read more

मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया। परियोजना के पहले चरण में इसका निर्माण शिवपुरी से मुनी की रेती तक किया जाएगा। भारत सरकार … read more

सीएम धामी ने ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा तथा मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश … read more

नवाबवाला में गूल से लोगों के घरों में आ रहा पानी, पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नवाबवाला में गूल से लोगों के घरो में पानी आने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर निर्देशित किया। उन्होंने गूल मरम्मत तथा पानी की रोकथाम के लिये कदम उठाने … read more