Daily Archives: March 19, 2021

संदिग्ध परिस्थिति में चीला रेंज में गुलदार के शावक की मौत

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में एक गुलदार के शावक के मृत मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना राजाजी पार्क की चीला रेंज में वन कर्मियों को पावर हाउस के पीछे शव बरामद हुआ।

मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने बताया कि मृतक गुलदार के शावक की उम्र तकरीबन 25 माह तक ही है। बताया कि यह शावक कुछ दिन पूर्व ही अपनी मां से अलग हुआ था। संभवतया मृतक शावक और बाघ के बीच संघर्ष हुआ है, मृतक शावक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है।

पशु चिकित्सक व वार्डन के अनुसार शावक गुलदार और बाघ के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। मृतक शावक के शरीर में कई जगह बाघ के दांत के निशान पाए गए। बताया कि शावक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे दिल्ली, हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत का उत्तराखण्ड सदन में भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में सदन में मौजूद उत्तराखण्ड मूल के लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस … अधिक पढ़े …

एनएसएस शिविर का चतुर्थ दिनः आयुर्वेद की विधाओं से रूबरू हुए स्वयंसेवी

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवियों को आयुर्वेद की जानकारी दी गई। आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. डीके श्रीवास्तव ने शिविर के बौद्धिक सत्र में जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों से स्वयंसेवियों … अधिक पढ़े …

उभरते कलाकारों को मिलेगा फिल्म और थियेटर की बारिकियां सीखने का मौका

उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और कलाकारों को थिएटर की गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय भाषा गढ़वाली में भी थिएटर संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह बात पंजाबी और हिंदी सीरियलों के अभिनेता मृदुनंदक्ष भट्ट … अधिक पढ़े …

महिलाओं पर टिप्पणी मामले में सीएम का महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी के नेतृत्व में महिलाओं पर अशोभनीय दृष्टि से टिप्पणी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का श्यामपुर पुलिस चैकी के समीप पुतला दहन किया गया। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल … अधिक पढ़े …