Daily Archives: March 28, 2021

मन की बात में प्रेरणादायी हैं प्रधानमंत्री के संदेशः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 75 अंक पूरे होने पर कहा कि इससे देश को आगे बढ़ने का हौसला और मार्गदर्शन मिला है। कोरोना काल में भी प्रधानमन्त्री के बेहतर प्रबंधन से देश में स्थितियां नियंत्रित हुई हैं। मन की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की बात हो या फिर स्वच्छता या विरासत को संजोने की, हर दिशा में उनके प्रेरणादायी संदेशों के सकारात्मक परिणाम आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के हालातों में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने देश को हौसला दिया है। और खराब स्थितियों में सभी को एकजुट किया। कोरोना वॉरियर्स के प्रति जो सम्मान का भाव पीएम मोदी ने मन की बात में रखा है उसके लिए पूरा देश कृतज्ञ है। उन्होंने खेलों में महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां गिनाकर प्रोत्साहित किया। तो कचरे से कंचन बनाने वाले प्रयासों की भी जमकर सराहना की। इससे पूरे समाज को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में प्रधानमन्त्री ने देश में चल रहे अमृत महोत्सव की बात कही तो तीज त्योहारों और लोक भाषाओं के संवर्द्धन की भी जरूरत पर बल दिया। ईस्टर पर्व को जीवन के उत्साह और उम्मीदों के पुनर्जीवन का पर्व बताया। बसंत से लेकर होली के रंगों और प्रकृति के समन्वय के बारे में बताया। और विरासत को संजोने की बात कही है। यह हमारे पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। कहा कि बाबा साहेब की जयंती को यादगार बनाया जायेगा। प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री ने भी सभी से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की है।

उत्साहः कृष्ण कुंज में खेली गई फूलों की होली

कृष्ण कुंज के परमाध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की अध्यक्षता में भगवान वेणुगोपाल का फाग महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मौके पर भगवान वेणुगोपाल की षोडशोपचार पूजा की गई। जैसे ही भक्तों ने स्वेत वस्त्रो से सुशोभित, हाथो … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः सांडो की लड़ाई की भेंट चढ़े मासूम की घटना से गुस्साए कांग्रेसी, होलिका दहन पर फूंका नगर निगम का पुतला

ऋषिकेश में लगातार आवारा पशुओं के आतंक की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। बीते रोज आवारा पशुओं की लड़ाई में मासूम की मौत पर कांग्रेसियों का आज पारा चढ़ा रहा। निगम के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी कर पुतला फूंका। … अधिक पढ़े …

10 अप्रैल को ही होंगे व्यापार महासंघ के चुनावः नरेश अग्रवाल

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव 10 अप्रैल को ही किए जाएंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सभी इकाईयों के चुनाव संपन्न हो चुके है। ऋषिकेश में इस बार मेन टू मेन चुनाव होने जा रहा है। 31 मार्च … अधिक पढ़े …

मुनिकीरेती में नाबालिग से रेप, आरोपी को पकड़ भेजा जेल

तपोवन निवासी एक महिला ने मुनिकीरेती थाने में लिखित तहरीर दी। बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी का 18 वर्षीय युवक ने शारीरिक शोषण किया है, उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल से बना लिए हैं। … अधिक पढ़े …

योग से ही किया जा सकता है तनाव दूरः योगाचार्य राज

कोरोना काल के समय सबसे ज्यादा इम्यूनिटी को बचाए रखना एक चुनौती है, इसे बरकरार रखने के लिए योग ही एक ऐसा साधन है, जिसे आप न सिर्फ बनाए रख सकते हैं, बल्कि इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इतना … अधिक पढ़े …