Daily Archives: November 29, 2016

शिक्षा और स्वास्थ्य में प्रदेश को बेहतर बनाना हमारा उद्देश्य

ऋषिकेश।
मंगलवार को कैलाशगेट स्थित होटल त्रिहरी का लोकार्पण करने आए हंस कल्चरल सेंटर के संस्थापक मंगला माता व भोले महाराज ने प्रेस से वार्ता की। मंगला माता ने प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान और समाज को नशा मुक्त करने के दिशा में व्यापक स्तर पर काम करने की जानकारी दी। बताया कि उनकी संस्थाएं विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रदेश में आंखों की समस्याओं को देखते हुए बहादराबाद में आई हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है। हल्द्वानी में पीपी मोड के तहत कैंसर हॉस्पिटल को गोद लिया गया है। सुविधाओं का प्रदेश में ही विकास हो, ऐसी व्यवस्थाऐं विकसित की जा रही है।
टीबी प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को जागरुक करने के साथ दवाई का पूरा कोर्स व विटामिन्स की गोलियां वितरित की जा रही है। हेल्दी स्वर्णिम उत्तराखंड की कल्पना साकार करने को हंस कल्चरल सेंटर गांव-गांव में कार्य करने जा रहा है। उनका सपना है कि प्रदेश के हर घर का नौजवान पढ़ा लिखा और स्वस्थ हो। बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन योजना और हर घर से डॉक्टर व इंजीनियर बनाने का प्रयास हम कर रहे है।
109
रोजगार से रुकेगा गांव का पलायन
मंगला माता ने गांव से पलायन रोकने को जरुरी बताया। कहाकि हमारी संस्था प्रदेश के गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करेगी। उन्होंने राजस्थान, कच्छ का उदाहरण दिया। बताया कि हमने वहां मिल्क चिलिंग प्लान के तहत महिलाओं को दो-दो भैंसे दी, आज वहां रोजगार के साथ आर्थिकी रुप से परिवार मजबूत हुआ है। उन्होंने उत्तराखंड के गांवों का अध्ययन करके भौगोलिक परिस्थिति के हिसाब रोजगार के अवसर पैदा करने की बात कही।

राजनीति में जाने का कोई विचार नही
मंगला माता ने स्पष्ट किया कि उनका और भोले महाराज का राजनीति में जाने का कोई विचार नही है। भाजपा व कांग्रेस, दोनों राजनीतिक दलों से राज्यसभा की सीट का ऑफर होने के सवाल को उन्होंने टाल दिया। कहाकि राज्य के विकास को लेकर हम कार्य कर रहे है। हमारी कोई राजनीतिक इच्छा नही है।

दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

खेल वार्षिकोत्सव में नीलगिरी सदन ने मारी बाजी ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में नीलगिरी सदन पहले, शिवालिक सदन दूसरे व अरावली सदन तीसरे स्थान पर रहा। खेल अध्यापिका ज्योति कलूड़ा ने खेल प्रतियोगिताओं … अधिक पढे …

गौहरीमॉफी व बसंतीमंदिर में गुलदार का आतंक

गुलदार ने मवेशियों पर किया हमला ऋषिकेश। गंगा से सटे इलाके हरिपुर कला, बसंती मंदिर, गौहरीमॉफी व लक्कड़घाट, मंशादेवी में गुलदार पालतू मवेशियों पर हमला कर रहा है। बीती रात गुलदार ने हरिपुर कला नई बस्ती निवासी हुकम सिंह व … अधिक पढे …

करंट लगने से युवक की मौत

ऋषिकेश के चन्द्रभागा पुल के पास हुआ हादसा ऋषिकेश। साहिल (35) पुत्र यामीन निवासी मदारीपुर थाना दौराला जिला मेरठ उत्तर-प्रदेश सोमवार देर रात चन्द्रभागा पुल के पास यूनीपोल लगाने का काम कर रहे थे। अंधेरा होने के कारण लोहे का … अधिक पढे …

सर्वहारानगर के लोगों ने मुख्यमार्ग बंद करने का आरोप लगाया

ऋषिकेश। मंगलवार को सर्वहारानगर के लोगों ने हाईवे अॅथारिटी पर मुख्य मार्ग बंद करने के आरोप लगाए। कार्यों का निरीक्षण करने आए अभियंता डीपी सिंह का लोगों ने घेराव किया। स्थानीय सभासद विकास तेवतिया ने बताया कि हाईवे सुरक्षा दीवार … अधिक पढे …

दून भवानी स्कूल ने श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल को हराया

ऋषिकेश। पहला मैच दून भवानी स्कूल व श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें दून भवानी स्कूल ने 25-21 से मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच ओंकारानंद सरस्वती निलयम-बी व सत्येश्वरी मेमोरियल स्कूल रायवाला के बीच हुआ जिसमें … अधिक पढे …

तहसील में हड़ताल पर रहे मिनिस्ट्रीयल कर्मी

ऋषिकेश। मिनिस्ट्रीयल संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल के समर्थन में ऋषिकेश तहसील के मिनिस्ट्रीयलकर्मी कार्य से विरत रहे। जिसके चलते कर वसूली, नाजिर कक्ष, तहसीलदार न्यायालय व एसडीएम कार्यालय से संबंधित कार्य नहीं हो सके। एसडीएम कार्यालय में बाबू की अनुपस्थिति … अधिक पढे …

महिलाओं ने पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा

ऋषिकेश। गुमानीवाला में महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ काफी समय से अभियान चला रही हैं। वे कई बार छापेमारी कर अवैध शराब नष्ट कर चुकी हैं। महिलाओं की पहल से प्रभावित होकर वन व आबकारी विभाग ने कई बार संयुक्त … अधिक पढे …

श्यामपुर में ग्रामीणों के पीछे दौड़ा हाथी

शोर मचाकर लोगों ने हाथी को खदेड़ा ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में हाथी का आंतक है। बीती रात्रि नौ बजे हाथी ग्राम सभा खदरी के विनोद विहार से श्यामपुर ग्रामसभा के नेगी मोहल्ले में घुस गया। श्यामपुर निवासी मुकुन्द सिंह के … अधिक पढे …

प्रशासन और बेघर समिति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

ऋषिकेश। ऋषिकेश में डंडे को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बेघर समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र भारद्वाज एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। सुबह उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी। वहीं शाम को ग्राम सभा खदरी खडकमाफ के … अधिक पढे …