Daily Archives: November 9, 2016

आंदोलनकारियों का किशोर उपाध्याय ने किया सम्मान

ऋषिकेश।
श्यामपुर भल्लाफार्म में राज्य आंदोलनकारी अधिकार संगठन द्वारा आयोजित प्रदेश महासम्मेलन एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह के वरिष्ठ आंदोलनकारी सम्मान समारोह में वरिष्ठ एवं ऐसे आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया जिनकी भागेदारी आंदोलन में होने के बावजूद चिन्हित होने से वंचित रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जिन्होंने राज्य स्थापना के लिए अपना बलिदान दिया 110उन्हें आज भी कोई पहचान नहीं मिल पायी है, हमें ऐसे लोगों का भी सम्मान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सरोजनी कैंतुरा, विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, डॉ. नंद किशोर उपाध्याय, राजेन्द्र तिवारी, ज्योति सजवाण, सुशील बलोनी, कमला रावत, रामदेव, अनिल रस्तोगी, मधु सेमवाल आदि उपस्थित थे।

तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर तीर्थनगरी के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जबकि कुछ संस्थाओं ने इस अवसर पर पौधरोपण व स्वच्छता अभियान भी … अधिक पढे …

आर्म्स एक्ट में युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश। बुधवार को मुनिकीरेती पुलिस ने चुनाव की दृष्टि से चेंकिग अभियान चलाया। थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में चलाये गये अभियान में पुलिस ने बिना लाइसेंस के एक नाली बंदूक व दो जिंदा कारतूस … अधिक पढे …

ऑटोनॉमस कॉलेज में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी

मॉडलों में नजर आयी छात्रों की रचनात्मकता ऋषिकेश। ऑटोनॉमस महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपने विचारों को उजागर किया। इस दौरान पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन में इनोवेटर्स व स्पंदन … अधिक पढे …

23 इंफेनटरी डिवीजन ओवर ऑल चैम्पियन

साउथ वेस्टर्न कमांडेट एडवेंचर चैलेज कप का समापन ऋषिकेश। बुधवार को बैराज आस्थापथ में आयोजित कार्यक्रम में साउथ वेस्टर्न कमांडेट एडवेचर चैलेंज कप का समापन हुआ। प्रतियोगिता 7 नवंबर को शुरु हुई थी। तीन दिवसीय चैलेंज कप में साइकिलिंग, रनिंग … अधिक पढे …

टीएचडीसी में रिया कसीना व सचिन कुमार अव्वल

ऋषिकेश। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित टीएचडीसी को उत्तराखण्ड में नोडल एजेंसी नामित किया गया।विभिन्न स्कूलों में राज्य के 3654 स्कूलों से 295758 बच्चों ने भाग लिया। बुधवार को चयनित 100 छात्रों में 50 श्रेणी क व 50 श्रेणी … अधिक पढे …

केवि रायवाला में गुलदार धमकने से दहशत का माहौल

रायवाला। बुधवार सुबह केंद्रीय विद्यालय रायवाला के पास गुलदार दिखार्ई देने से बच्चों में हडकम्प मच गया। स्कूल जाने के समय टीचर कालोनी के पास गुलदार दिखाई दिया। इसके बाद स्कूल जाने वाले बच्चों को सम्भावित खतरे के प्रति आगाह … अधिक पढे …

भूमिधरी का अधिकार नहीं मिलने नाराज टिहरी बांध विस्थापित

विस्थापितों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ ऋषिकेश। टिहरी बांध प्रभावित पशुलोक धरना स्थल पर एकत्रित हुए और राज्य सरकार की बद्धि-शुद्धि को यज्ञ किया। विस्थापित समन्वय विकास समिति पशुलोक के अध्यक्ष हरि सिंह भंडारी ने कहा कि टिहरी … अधिक पढे …