Daily Archives: November 3, 2016

सीएम ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को बीजापुर हाउस में समाज कल्याण तथा महिला व बाल कल्याण विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा संचालित योजनाओं के समयबद्ध प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये। मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिये कि देहरादून के पांच आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को दूध वितरण की योजना को प्रभावी ढंग से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाय। ईसीडीसी के अन्र्तगत केन्द्र पोषित बाल विकास योजनाओं हेतु केन्द्र से अवशेष राशि उपलब्ध करने के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किया जाय।
102
राज्य सरकार द्वारा संचालित नन्दा देवी और गौरा देवी कन्याधन योजनाओं के अन्र्तगत सभी लाभार्थियों को धन वितरण का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जाय। मुख्यमंत्री ने सचिव समाज कल्याण को निर्देश दिये कि वीर शहीद केसरी चंद के नाम पर 12वी कक्षा पास अति प्रतिभावान छात्रों के लिए एक छात्रवृति योजना प्रारम्भ की जाय। इस छात्रवृति योजना हेतु तीन सदस्यों की समिति का गठन किया जाय। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों से राज्य में बौनों, जागरियों, नवजात विकंलाग बच्चों को दी जाने पेंशनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये, की सभी अवशेष लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक पेंशनों का लाभ उपलब्ध कराया जाय। बैठक में सचिव भूपिन्दर कौर औलख, डीएस गब्र्याल, अपर सचिव विम्मी सचदेवा रमन आदि उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाएं: हरीश रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को बीजापुर हाउस में धाबी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ धाबी यूनियन गु्रप द्वारा प्रस्तावित ‘‘रिलाइजेशन आॅफ टिहरी डेस्टिनेशन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’’ पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री रावत ने प्रतिनिधिमंडल … अधिक पढे …

देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री लगाने का विरोध

सीएम को संबोधित ज्ञापन में आंदोलन को चेताया ऋषिकेश। मैती स्वयं सेवी संस्था से जुड़े सदस्य गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने आरोप लगाया कि देवप्रयाग … अधिक पढे …

आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई

ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश ने जिलाधिकारी देहरादून से जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी और फौजदारी के आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है। बार एसोसिएशन ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी और फौजदारी … अधिक पढे …

सड़क दुर्घटना में सुरक्षा गार्ड की मौत

रायवाला। टिहरी हाइड्रो कारपोरेशन लिमिटेड ऋषिकेश से ड्यूटी कर घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड कार की चपेट में आने से घायल हो गये। घायल को एम्बुलेंस की मदद से हिमालयन हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित … अधिक पढे …

डोईवाला-ऋषिकेश रेल लाइन की फिर उठी मांग

ऋषिकेश। डोईवाला-ऋषिकेश रेल लाइन की मांग फिर तेज हो गई है। राष्ट्रीय दलित जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। रेल मंत्री से ऋषिकेश से डोईवाला के बीच रेल लाइन और … अधिक पढे …

प्राध्यापकों को चेकिंग करते देख कई छात्र बैरंग ही वापस लौटे

आईकार्ड मांगे तो छात्रों में मची अफरा-तफरी बाहरी छात्रों के चलते कॉलेज प्रशासन ने उठाया कदम ऋषिकेश। गुरुवार को ऑटोनॉमस कॉलेज में प्राचार्य ने प्राध्यापकों के साथ मिलकर छात्रों के आईकार्ड की जांच की। अचानक कॉलेज प्रशासन के द्वारा आईकार्ड … अधिक पढे …

कोठारी बंधुओ की याद में ब्लड कैंप

ऋषिकेश। राम जन्म भूमि आंदोलन में शहीद हुए कोठारी बंधुओं की याद में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने संयुक्तरुप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 102 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। गुरुवार को लक्ष्मणझूला रोड़ स्थित … अधिक पढे …

हेमकुण्ट एक्सप्रेस का इंजन फेल

ऋषिकेश। ऋषिकेश से कटरा माता वैष्णो देवी स्टेशन के बीच एकमात्र ट्रेन हेमकुण्ट एक्सप्रेस (14609-10) चलती है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से ट्रेन रोजाना शाम को चार बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार के लिए रवाना होती है। शाम सवा पांच बजे … अधिक पढे …

आठ महीने बाद भी नहीं मिला जनगणना का मानदेय

ऋषिकेश। आठ महीने बाद भी जनगणना अद्यतन कार्य का मानदेय नहीं मिलने से यमकेश्वर ब्लॉक के शिक्षकों और राजस्व कर्मचारी नाराज हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। अप्रैल में यमकेश्वर … अधिक पढे …