Monthly Archives: October 2016

88 दिन बाद खुली जीएमवीएन गेस्ट हाउस की सील

डीएम देहरादून के निर्देश पर एसडीएम ऋषिकेश ने खुलवायी सील
एनजीटी ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने व नया विद्युत कनेक्शन लेने के दिए है आदेश

51 कमरों का है जीएमवीएन का भारत भूमि टूरिस्ट कांप्लैक्स
40 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत थे जीएमवीएन गेस्ट हाउस को सील करते समय

ऋषिकेश।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर आखिरकार 88 दिनों के बाद ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के नटराज चौक स्थित भारत भूमि गेस्ट हाउस की सील प्रशासन ने खोल दी है। डीएम देहरादून के निर्देश पर एसडीएम वृजेश कुमार तिवारी ने सील खोलने की कार्रवाई की। मौके पर गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।
शनिवार को एसडीएम ऋषिकेश वृजेश कुमार तिवारी की अगुवाई में सुबह 10.30 बजे नटराज चौक बाइपास मार्ग पर स्थित जीएमवीएन के भारत भूमि टूरिस्ट कांपलेक्स की सील खोल दी गयी। एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम देहरादून के निर्देश पर गेस्ट हाउस की सील खोली गई है। बताया कि एनजीटी में गेस्ट हाउस का वाद चल रहा है, जिस पर कोर्ट ने गेस्ट हाउस की सील खोलने के आदेश दिए है। जीएमवीएन को गेस्ट हाउस में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने और इसके लिए नए विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था करने के आदेश दिए गये है।
101
एसडीएम वृजेश कुमार तिवारी का कहना है कि अभी गेस्ट हाउस में कॉमर्शियल गतिविधियां संचालित नही हो सकेगी। कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने के बाद प्रशासन वस्तुस्थिति से एनजीटी को अवगत करायेगा। गौरतलब है कि 2 अगस्त को एनजीटी के आदेश पर तत्कालीन एसडीएम कुश्म चौहान ने जीएमवीएन गेस्ट हाउस को सील कर दिया था। 88 दिनों के बाद गेस्ट हाउस की सील खुलने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर जीएमवीएन के एमएस रांगड, दिनेश पंवार सहित कई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

अंतिम सत्र गैरसैंण को लेकर कवायद तेज

देहरादून। उत्तराखंड की मौजूदा यानि तीसरी विधानसभा का अंतिम सत्र आगामी नवंबर में गैरसैंण में होगा। जिसके मद्देनजर स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने बैठक कर अफसरों को जरूरी निर्देश दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने नवंबर में गैरसैंण में होने जा … अधिक पढे ….

पर्यटन के क्षेत्र में गजा का होगा विकासः सीएम

गजा (टिहरी)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज गजा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव के विकास के लिये सकल्पबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने नगर पंचायत … अधिक पढे ….

2 से 3 नवम्बर प्रथम राज्य मतदाता महोत्सव

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरूवार को सचिवालय स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के दृष्टिगत राज्य में, विशेषकर युवा वर्ग में मतदाता जागरूकता … अधिक पढे ….

हंस फाउंडेशन राज्य के विकास में हमारा पार्टनर: हरीश रावत

डोईवाला। माजरी ग्रान्ट, डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश के 5519 विद्यालयों में ‘मिड डे मील’ के लिए गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरण का औपचारिक शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री रावत ने मध्याह्न … अधिक पढे ….

ऑटोनॉमस कॉलेज को हंस कल्चरल सेंटर की सौगात

बीए, बीकॉम संकाय को पुस्तकें और फर्नीचर बांटा ऋषिकेश। हंस कल्चरल सेंटर ने ऑटोनॉमस कॉलेज को पाठ्य पुस्तकें और फर्नीचर की सौगात दी है। गौरतलब है कि छात्र संघ पदाधिकारियों की मांग पर पिछले वर्ष की गई घोषणा सोमवार को … अधिक पढे ….

लायंस क्लब मेले में विनोद ने जीती बाइक

ऋषिकेश। सोमवार को दून मार्ग स्थित सिटी सेंटर में क्लब के सदस्यों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। तृतीय पुरस्कार गोपाल मंडल, चौथा विपुल गुलाटी व 5वां अमर नारवानी ने जीता। गु्रप डांस में द्वितीय स्थान पर नेक्स्ट स्टेप ग्रुप … अधिक पढे ….

आज दो अभी दो सोलह साल का हिसाब दो

-गांव बचाओ यात्रा- डॉ.अनिल जोशी बोले, बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे पहाड़ के लोग ऋषिकेश। सोमवार को हरिद्वार से ऋषिनगरी पहुंची गांव बचाओ यात्रा का नटराज चौक पर स्वागत किया गया। पैदल मार्च करते हुए यात्रा दून मार्ग स्थित व्यापार … अधिक पढे ….

10 रुपये के सिक्के नहीं चलने से परेशानी

ऋषिकेश। बाजार में नकली सिक्कों की आवक के चलते कुछ दुकानदारों ने 10 रुपये के सिक्के लेने बंद कर दिए हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। सोमवार को महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु … अधिक पढे ….

3 प्रतिशत तक राज्य सरकार देगी ब्याज सब्सिडी

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परेड़ ग्राउन्ड में आयोजित हिमान्या सरस मेला में ‘‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’’ के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को सीड केपिटल व सामुदायिक निवेश निधि के तहत सहायता राशि के … अधिक पढे ….