Daily Archives: October 20, 2016

राष्ट्र विरोध गतिविधियों में संलिप्त 12 अधिकारी बर्खास्‍त

श्रीनगर/नई दिल्‍ली।
कश्मीर घाटी में चल रही अशांति के बीच, जम्मू कश्मीर सरकार ने राष्ट्र विरोध गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त 12 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्‍त कर दिया है। इससे पहले उनके खिलाफ डोजियर तैयार किया गया था।
जानकारी के अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर के जिन 12 अफसरों को बर्खास्‍त किया गया है, उनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इस तरह के मामले में संलिप्‍तता की बात पता चलने पर राज्‍य की पुलिस ने तहकीकात शुरू की थी। पुलिस ने इन अफसरों को लेकर एक अहम जांच रिपोर्ट तैयार की थी। इन अफसरों पर पुलिस की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्‍य के मुख्‍य सचिव के आदेश पर इन अधिकारियों को बर्खास्‍त कर दिया गया। कर्मचारियों पर आरोप है कि राज्य में अशांति फैलाने में उन्होंने भी भूमिका निभाई है। सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से कई अन्य अधिकारियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। बर्खास्तगी का यह आदेश बुधवार शाम को दिया गया।
बताया जा रहा है कि बर्खास्‍त हुए कुछ अफसर अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बर्खास्‍त किए गए कई अफसरों पर पब्लिक सेफ्टी एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है।सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी सेवा से बर्खास्‍त किए गए अधिकारी-कर्मचारी राजस्व, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न महकमों से हैं। अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को बर्खास्‍त करने के लिए जम्मू कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद 126 को लागू किया है। उन्होंने कहा कि इन में से कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ जन सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था जबकि अन्य या तो जमानत पर बाहर हैं या गिरफ्तारी से बच रहे हैं। राज्य पुलिस की खुफिया इकाई ने गड़बड़ी पैदा करने और युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने के लिए पिछले महीने 36 कर्मचारियों के खिलाफ एक डोजियर तैयार किया था। डोजियर को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव के दफ्तर भेजा गया था।
116
राज्य सरकार के कर्मचारी पहले भी कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं और उनमें से कुछ को सेवा से बर्खास्‍त किया गया है। मौजूदा शिक्षा मंत्री नईम अख्तर उन पांच सरकारी कर्मचारियों में से एक थे जिन्हें 1990 में राज्य सरकार ने सेवा से बर्खास्‍त कर दिया था। उन पर कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। उनकी सेवाएं बाद में बहाल कर दी गई थीं क्योंकि कर्मचारियों ने तीन महीने की हड़ताल की थी।
जम्‍मू कश्‍मीर बीजेपी ने अफसरों के खिलाफ कार्रवाई को सही बताया है। बीजेपी नेता खालिद जहांगीर ने कहा कि इन नेताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्‍होंने कहा कि अफसरों को चाहिए कि वे लोगों की भलाई के लिए काम करें। घाटी में 9 जुलाई को आतंकी बुरहान वानी की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मौत के बाद हुए प्रदर्शन में अब तक करीब 91 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 104 दिनों से जारी प्रदर्शनों में हजारों लोग घायल हो चुके हैं।

अब पूरी की बहुगणा परिवार ने पिता की अंतिम इच्छा

विजय बहुगणा के बाद रीता ने भी दिया कांग्रेस को झटका दिल्ली। अगले साल के प्रारंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता … अधिक पढे ….

देश में लागू होगी नई शिक्षा नीति : जावड़ेकर

ऋषिकेश। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर गुरुवार सुबह दस बजे ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाए। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती सुखानंद पब्लिक कॅरिअर स्कूल में पढ़ने … अधिक पढे ….

बेटी की शादी नजदीक, लोगों ने बैंक में काटा हंगामा

ऋषिकेश। किसान के खाते से साढ़े चार लाख रुपये गायब होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बैंक में हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न तो खाते में पैसे लौटे हैं और न ही आरोपी पकड़े गए हैं। पैसे वापस … अधिक पढे ….

व्यापारियों ने किया पटाखा बाजार का विरोध

व्यापारियों ने बाजार में पूर्व की तरह पटाखे बेचने की मांग की ऋषिकेश। ऋषिकेश तहसील में बीते सोमवार को हुई बैठक में एसडीएम वृजेश कुमार तिवारी ने निर्देश दिए थे कि सुरक्षा की दृष्टि से इस बार भीड़भाड़ वाले बाजार … अधिक पढे ….

युवक को डंपर ने कुचला, मौत

खाड़ी बाजार से लौटते हुए रास्ते में हुआ हादसा ऋषिकेश। हादसा गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। पुलिस के अनुसार सुमन (19) पुत्र अब्बल दास निवासी ग्राम गुनोगी विकासखड चंबा (टिहरी) अपने ननिहाल खाड़ी के चिड़ियाली गांव आया हुआ … अधिक पढे ….

नरेन्द्र बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

ऋषिकेश। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला के बॉयोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नरेन्द्र सिंह कंडारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। एमआईटी परिसर में गुरुवार को फ्रेशर पार्टी … अधिक पढे ….

चीनी सामान के विरोध में उतरा स्वदेशी जागरण मंच

ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस भवन में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मंच देश में स्वदेशी भावना लाने के लिए प्रयासरत है। उत्तराखंड में स्वदेशी भावनाएं जागृत करने के लिए विभिन्न … अधिक पढे ….

दीपावली मेले का जमकर उठाया लुत्फ

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाईन के दीपावली मेले का ऋषिनगरी के लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। गुरुवार को लायन्स क्लब दीपावली मेले का आयोजन … अधिक पढे ….

बेघर प्रकोष्ठ ने दो सीटों पर मांगा टिकट

ऋषिकेश। कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस ही गरीब वर्ग की सच्ची हितैषी है। इस दौरान प्रकोष्ठ ने विधानसभा … अधिक पढे ….