Daily Archives: October 25, 2016

ऑटोनॉमस कॉलेज को हंस कल्चरल सेंटर की सौगात

बीए, बीकॉम संकाय को पुस्तकें और फर्नीचर बांटा

ऋषिकेश।
हंस कल्चरल सेंटर ने ऑटोनॉमस कॉलेज को पाठ्य पुस्तकें और फर्नीचर की सौगात दी है। गौरतलब है कि छात्र संघ पदाधिकारियों की मांग पर पिछले वर्ष की गई घोषणा सोमवार को पूरी हो गई।
सोमवार को महाविद्यालय के रुषा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हंस कल्चरल सेंटर के प्रभारी प्रदीप राणा ने बीए व बीकॉम की छात्रों को पाठ्य पुस्तकें बांटी। अपनी पूर्व घोषणा के आधार पर उन्होंने ढ़ाई लाख रुपये की पुस्तकें और फर्नीचर महाविद्यालय को सौंपा। गौरतलब है कि हंस कल्चरल सेंटर द्वारा ऑटोनॉमस कॉलेज में पाठ्य पुस्तकों और फर्नीचर की कमी को देखते हुए सहयोग का वादा किया गया था।
107
हंस कल्चरल सेंटर के प्रभारी प्रदीप राणा ने कहाकि गर्मी के सीजन में बीए और बीकॉम संकाय में दो वाटर कूलर भी लगाये जायेंगे। उन्होंने महाविद्यालय के विकास में आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दयाधर दीक्षित ने किया। छात्र संघ महासचिव दीपक रावत व पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा ने हंस कल्चरल सेंटर का धन्यवाद दिया।
मौके पर विशाल सजवाण, अक्षय मल्होत्रा, विवेक तिवारी, नितिन सक्सैना, शिवम भारद्वाज, अंकित कड़ियाल, सौरभ वर्मा, रोहित राणा, सागर सिंह, विवेक बलूनी, रिषभ करनवाल, आशीष गैरोला आदि मौजूद थे।

लायंस क्लब मेले में विनोद ने जीती बाइक

ऋषिकेश। सोमवार को दून मार्ग स्थित सिटी सेंटर में क्लब के सदस्यों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। तृतीय पुरस्कार गोपाल मंडल, चौथा विपुल गुलाटी व 5वां अमर नारवानी ने जीता। गु्रप डांस में द्वितीय स्थान पर नेक्स्ट स्टेप ग्रुप … अधिक पढे ….

आज दो अभी दो सोलह साल का हिसाब दो

-गांव बचाओ यात्रा- डॉ.अनिल जोशी बोले, बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे पहाड़ के लोग ऋषिकेश। सोमवार को हरिद्वार से ऋषिनगरी पहुंची गांव बचाओ यात्रा का नटराज चौक पर स्वागत किया गया। पैदल मार्च करते हुए यात्रा दून मार्ग स्थित व्यापार … अधिक पढे ….

10 रुपये के सिक्के नहीं चलने से परेशानी

ऋषिकेश। बाजार में नकली सिक्कों की आवक के चलते कुछ दुकानदारों ने 10 रुपये के सिक्के लेने बंद कर दिए हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। सोमवार को महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु … अधिक पढे ….