Daily Archives: October 17, 2016

परिवर्तन के लिए सामाजिक मुहिम की जरूरत: मुख्यमंत्री

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि देश में बड़े परिवर्तन के लिए सामाजिक मुहिम की जरूरत है। विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तिगत स्तर पर काम कर रहे लोगों के जज्बों से समाज में परिवर्तन आ सकता है। ओएनजीसी सभागार में यूथ आईकन अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि जो समाज अपने बीच की प्रतिभाओं को पहचानता है, सम्मानित करता है, वह वास्तव में अपने लिए रास्ता बनाता है। इससे दूसरों को भी समाज के लिए करने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सच्चे मायने में समावेशी विकास तभी सम्भव है जब अपने गांव, समाज को बदलने की ललक हो। सुश्री कविता बिष्ट, दिव्या रावत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि समाज व गांवों की तस्वीर बदलने के लिए बहुत से लोगों ने बिना संसाधनों की परवाह किए वो काम किया है जो पूरा सिस्टम भी नहीं कर पाता है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कमजोर की आवाज को ताकत दिए बिना सच्चा लोकतंत्र कायम नहीं किया जा सकता है। चुनावों में बढ़ते धनबल पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल रिफोर्म की आवश्यकता है।
111
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के विशेष प्रयास करने होंगे। पब्लिक हेल्थ सिस्टम में सुधार भी बड़ी चुनौती है। पर्वतीय क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी के कारण फार्मासिस्ट, एएनएम, आशा, दाईयां आदि की सेवाएं लेते हुए मिनिमम हेल्थ सर्विस प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य में 1 लाख 75 हजार रूपए तक का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा, सहायक के तौर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री रावत ने आयोजक संस्था की ओर से अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, पत्रकार निधि कुलपति, ओलम्पियन मनीष रावत, बाल चैपाल के आनंद कृष्ण मिश्र, लोक गायिका अनुराधा निराला, समाजसेवी अनुजा कपूर, श्वेता तलवार, शिक्षक व लेखक सुशील कुमार सिंह, सहित अन्य व्यक्तियों को समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, डा. महेश कुरियाल, डा. आरके जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गाय तस्करों के खिलाफ पुलिस को सौंपा ज्ञापन

बीती देर रात लक्कड़ घाट से गाय चोरी कर कार में ले जा रहे थे अज्ञात ऋषिकेश। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही पशुओं की तस्करी का मामला उठाया। भाजपा युवा … अधिक पढे ….

आरएसए के नाम रहा उद्घाटन मैच

नगरस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज ऋषिकेश। ऋषिकेश नगरस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन मैच में पहले दिन आरएसए की टीम ने रायवाला एमएफसी ने मैच अपने नाम किया। रविवार को श्री … अधिक पढे ….

गंगा प्रदूषण के सचित्र तथ्य जुटाएगी एबीवीपी

एबीवीपी का स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जनजागरण अभियान 19 से गंगोत्री धाम से शुरू होगा अभियान, 27 अक्तूबर तक चलेगा ऋषिकेश। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गंगा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान 19 अक्तूबर को … अधिक पढे ….

स्वयं की पहल से नशे का खात्मा करें: आईजी

डोईवाला। रविवार को आर्शीवाद वाटिका में आयाजित युवा संगठन के कार्यक्रम में आईजी कार्मिक जीएस मर्तोलिया ने कहाकि आज समाज में नशा नासूर बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिये समाज के हर क्षेत्र के लोगों को आगे आना … अधिक पढे ….

संविदा सफाई कर्मचारियों को शीघ्र मिलेगी स्थाई नियुक्ति: सीएम

वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत वाल्मीकि जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा ऋषिकेश। रविवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर वाल्मीकि समाज ऋषिकेश की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत … अधिक पढे ….

310 की जांच में 55 लोगों में मोतियाबिंद मिला

ऋषिकेश। रविवार को देहरादून रोड़ स्थित व्यापार सभा में नेत्र ज्योति-दिव्य ज्योति कार्यक्रम के तहत शिवानंद मिशन राजकोट के सहयोग से मोतियाबिंद की जांच व पंजीकरण का कैंप आयोजित हुआ। कैंप का शुभारंभ व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर ने किया। … अधिक पढे ….

ट्रेन के पायलट और लोको पायलट पर केस

रायवाला में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत का मामला ऋषिकेश। रायवाला में ट्रेन की टक्कर से टस्कर की मौत के मामले में राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई की है। पार्क प्रशासन ने ट्रेन के अज्ञात … अधिक पढे ….

भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठी ऋषिनगरी

रथ में विराजे भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव के दर्शन कर पुण्य के भागी बने श्रद्धालु ऋषिकेश। मधुबन आश्रम की ओर से आयोजित भगवान जगन्नाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ में भगवान जगन्नाथ के साथ भाई बलदेव … अधिक पढे ….