Daily Archives: October 16, 2016

दो दिवसीय टिहरी साहसिक पर्यटन महोत्सव का रंगारंग आगाज

टिहरी।
दो दिवसीय टिहरी साहसिक पर्यटन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में टिहरी झील और जिला शामिल होगा और विश्व पर्यटन केंद्र बनेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं से हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया। पहले दिन झील में वाटर और एयरो स्पोटर्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
टिहरी साहसिक पर्यटक महोत्सव में मुख्यमंत्री दो घंटे देरी से पहुंचे, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को अपनी चिरपरिचित अंदाज में माफी मांगी और टिहरी की जनता के बलिदान को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि टिहरी शहर ने बांध के लिए अपना घर और जमीन खोई है तो प्रतापनगर के बलिदान को भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिये। उन्होंने कहा जब तक डोबरा चांटी के पुल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक बार्ज बोट का किराया आधा करने के निर्देश जिलाधिकारी इंदूधर बौड़ाई को दे दिए गए हैं।
1012
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। टिहरी झील में वाटर और एयरो स्पोट्र्स का आयोजन किया जा रहा है जिससे देश और दुनिया में टिहरी का नाम हो रहा है। आने वाले समय में टिहरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनेगा।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि झील के विकास के साथ ही स्थानीय युवाओ का विकास भी जुड़ा है। लिहाजा, झील के चारों और टूरिस्ट प्वाइंट विकसित किये जाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। टूरिस्ट प्वाइंट स्थानीय युवकों को आवंटित किये जाएंगे।
प्रतापनगर विधायक और संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि डोबरा चांटी का पुल अगले डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। पुल के निर्माण के साथ ही प्रतापनगर क्षेत्र में विकास का नया रोडमेप भी विकसित होगा।
इस अवसर पर पर्यटन भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पर्यटन सचिव शैलेश बगोली, प्रमुख आंनदी नेगी, वीरेंद्र सिंह कंडारी, फारुख शेख, जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई, एसएसपी एनएस नपलच्याल, मुरारी लाल खंडवाल, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

ट्रेन की चपेट में आया हाथी, इलाज के दौरान मौत

कूल्हे टूटने से नहीं उठ पाया टस्कर घायल टस्कर बार-बार करता रहा उठने का प्रयास दोनों कूल्हों पर चोट लगने से लाचार हो गया हाथी ऋषिकेश। ट्रेन की टक्कर से हाथी के पिछले पैर के दोनों कूल्हे टूट गए। इससे … अधिक पढे ….

ट्रेनों की रफ्तार बन रही हाथियों का काल

60 किमी प्रति घंटे दौड़ती है दून-हरिद्वार के बीच ट्रेनें 1997 में भी इसी स्थान पर ट्रेन से मारे गये थे दो हाथी ऋषिकेश। कांसरो से मोतीचूर रेलवे स्टेशनों के बीच तीव्र घुमाव और ट्रेन की स्पीड एक बार फिर … अधिक पढे ….

सिंचाई विभाग कॉलोनी में चला सफाई अभियान

सिंचाई कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा था ज्ञापन डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित हैं सात परिवारों के सदस्य ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश ने रेलवे रोड स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में शनिवार को सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने झाड़ियां … अधिक पढे ….

वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा

शोभायात्रा में सुंदर झांकियां रही आकर्षण का केंद्र विदेशी सैलानियों ने भी शोभायात्रा में लिया हिस्सा ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम-जौंक में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत किया। यात्रा … अधिक पढे ….

पांच घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान

ऋषिकेश। शहर के कई मोहल्लों में शनिवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली कटौती के कारण शाम को पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। विद्युत वितरण उपखंड हरिद्वार रोड के अंतर्गत 33/11 केवी नगर … अधिक पढे ….

दूध की ठेकियों में शराब की तस्करी

डोईवाला। शराब तस्करों ने अब दूध की ठेकियों में शराब की तस्करी शुरू कर दी है। शनिवार को डोईवाला पुलिस ने बाइक पर सप्लाई करने वाले दूधवाले को पूछताछ के लिए रोका। जब तलाशी ली तो गई तो बाइक पर … अधिक पढे ….

स्कूल में छात्र से मारपीट पर हंगामा

स्कूल के ही कुछ छात्रों पर मारपीट का आरोप गुस्साए परिजनों ने किया प्रधानाचार्य का घेराव ऋषिकेश। स्कूल में छात्र से मारपीट पर परिजनों ने हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने शनिवार को प्राचार्य का घेराव किया। परिजनों ने स्कूल के … अधिक पढे ….

खो-खो में हरिचंद बालिका इंटर कॉलेज अव्वल

ऋषिकेश। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हरिचन्द बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को विकासनगर में किया गया था। जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली हरिचन्द बालिका इंटर कॉलेज की … अधिक पढे ….

महिलाओं ने बंद कराए शराब के ठेके

डोईवाला। डोईवाला में शनिवार को महिलाओं ने शराब ठेकों के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब ठेकों को बंद भी करवाया। उन्होंने ऋषिकेश मार्ग से ठेकों को हटाने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि ठेके नहीं हटाए गए तो आंदोलन … अधिक पढे ….