Daily Archives: October 23, 2016

दो संवासिनी घर के लिए रवाना

देहरादून।
शनिवार को बीजापुर हाउस में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नारी निकेतन की दो संवासिनियों को उनके घर के लिए रवाना किया। बांग्लादेश की रूपा व लाभौनी को उनके घर के लिए रवाना करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि ‘‘दो बेटियों अपने एक बार फिर उनके परिवारजनों के पास भेजते हुए बहुत खुशी हो रही है। पहले भी कुछ बेटियों को उनके घर भेजा गया था। इसके लिए समाज कल्याण विभाग व नारी निकेतन के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी बधाई के पात्र हैं।’’ मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारा नारी निकेतन देश में माडल नारी निकेतन के तौर पर विकसित हो रहा है। यहां रह रही संवासिनियों के रहन-सहन, उपचार आदि पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इनमें जो भी कमियां पाई गई थीं, उनको दूर करते हुए काफी सुधार किया गया है। नारी निकेतन में रहने वाली संवासिनियों को नर्सिंग, केटरिंग, होटल मेनेजमेंट व अन्य स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
101
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि सभी कुछ न कुछ आय अर्जित कर सकें। हमारा नारी निकेतन वृक्ष की छाया की भांति संवासिनियों को सहारा दे रहा है। अपने घर जा रही लाभौनी व रूपा की खुशी देखते ही बनती थी। लाभौनी ने कहा, ‘‘बहुत समय बाद अपने परविारजनों से मिल पाउंगी। मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। मैं अपने सीएम साहब को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने हमारा हौंसला बढ़ाया। नारी निकेतन के अधिकारियों व स्टाफ ने भी हमारा बहुत ध्यान रखा।’’ कुछ ऐसे ही विचार रूपा ने भी प्रकट किए। इस अवसर पर सचिव डा.भूपिंदर कौर औलख, अपर सचिव मनोज चंद्रन सहित अन्य अधिकारी व नारी निकेतन की कुछ अन्य संवासिनियां मौजूद थीं।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का आतिशबाजी से स्वागत

ऋषिकेश। भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे का कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की। शनिवार को कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देहरादून तिराहे पर … अधिक पढे ….

भाजपा श्यामपुर मंडल ने रणनीति तैयार की

मतदाता जोड़ने और परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मंडल की कार्यसमिति में मोर्चा, प्रकोष्ठ के समारोह आयोजित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने नए मतदाताओं को जोड़ने, परिवर्तन यात्रा की तैयारियों में … अधिक पढे ….

शतरंज में माहिर एसजीआरआर और एनडीएस स्कूल

बालक वर्ग में गुरुराम राय पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल पहले स्थान में रहे ऋषिकेश। तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आवास विकास स्थित एसजीआरआर स्कूल में शनिवार को समापन हो गया। बालक वर्ग … अधिक पढे ….

जहरीखाल कॉलेज ने जीती खो-खो प्रतियोगिता

ऑटोनॉमस कॉलेज ऋषिकेश को हराकर जीती विजेता ट्रॉफी ऋषिकेश। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान ऑटोनॉमस कॉलेज विजेता ट्रॉफी जीतने से चूक गया। राजकीय महाविद्यालय जहरीखाल (पौड़ी) ने फाइनल … अधिक पढे ….

आपदा प्रभावितों को स्वाबलम्बी बनाने का हर सम्भव प्रयास कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

रुद्रप्रयाग। धाद संस्थान द्वारा डॉ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में आयोजित आपदा प्रभावित बच्चों एवं विधवाओं के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आपदा प्रभावितों के निरन्तर जीवन संघर्ष में सरकार उनके साथ है। … read more

पटाखा बाजार को लेकर प्रशासन और व्यापारी आमने सामने

पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने तय किए है तीन स्थान व्यापारियों ने एसडीएम से बाजार में पूर्व की तरह पटाखें बेचने की मांग की ऋषिकेश। शनिवार को शहर के व्यापारी एसडीएम ऋषिकेश से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे। उन्होंने … अधिक पढे ….

राज्य से संबंधित विषयों पर प्रश्न रखें जाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत से शनिवार को सचिवालय में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भेंट की। उत्तराखण्ड के अधिक से अधिक युवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें, इसके लिये … अधिक पढे ….

‘‘एसिड वाली लड़की’’ का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को सचिवालय में प्रतिभा ज्योति द्वारा लिखित एसिड हमले के पीड़ितों के दर्द एवं संवेदनाओें को व्यक्त करने वाली पुस्तक ‘‘एसिड वाली लड़की’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि किसी पर भी … अधिक पढे ….

राज्य के विकास में इंजीनियरों की बड़ी भूमिका: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंजीनियरों से डीपीआर आदि बनाने में योजनाओं की लागत खर्च में कमी करने की अपेक्षा की है। राज्य के संसाधनों को कैसे बेहत्तर उपयोग किया जा सकता है, इस पर भी इंजीनियरों को ध्यान देना … अधिक पढे ….