Monthly Archives: September 2016

गुलदार ने युवक को मार डाला

रायवाला।
पुलिस के अनुसार साहब नगर छिद्दरवाला निवासी रोहित क्षेत्री (20) पुत्र भगतराम क्षेत्री लालतप्पड़ स्थित एक कंपनी में काम करता था। बुधवार शाम को जब वह ड्यटी से घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों ने बुधवार शाम को रोहित को सौंग नदी की ओर नहाने जाते हुए देखा था। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। रातभर ग्रामीण युवक को तलाशते रहे। गुरुवार सुबह वन विभाग और पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान नदी के पास जंगल में रोहित का अधखाया शव मिला। राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि शव के आसपास गुलदार के पंजों के निशान मिले हैं। आसपास गश्त बढ़ाई गई है। जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। रायवाला थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि ऋषिकेश अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ग्रामीणों में उठाई मुआवजे की मांग
गुलदार के हमले में युवक के मौत की खबर सुनते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में लगातार हो रही गुलदार के हमले की घटनाओं पर रोष जताया। वन विभाग के अधिकारियों ने जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की बात कही है।

111

11 सितंबर को बच्ची हुई थी घायल
क्षेत्र में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। खांडगांव में 11 सितंबर को अपने दादा के साथ खेल रही बच्ची गुलदार के हमले में घायल हो गई थी। इससे रायवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल था। वहीं अब छिद्दरवाला में गुलदार ने हमले की घटना के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। बता दें कि गौहरी और मोतीचूर रेंज में गुलदार सक्रिय हैं। पिछले दो साल के भीतर 14 लोगों पर गुलदार ने हमला किया। इसमें चार लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

अवर अभियंता पर कर्मचारी को धक्का देने का आरोप

पालिका कर्मचारियों ने जताया विरोध पालिका प्रशासन व कर्मचारियों के मध्य वार्ता के दौरान उपजा विवाद आपसी मध्यस्थता से सुलझा विवाद पालिका प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर जताई सहमति, पांच दिन का दिया समय ऋषिकेश। गुरुवार को पालिका … अधिक पढे ….

ह्दय को स्वस्थ रखने की दी सलाह

ऋषिकेश। विश्व ह्दय दिवस पर ऑटोनॉमस कॉलेज के बीएससी-एमएलटी विभाग में ह्दय से संबधित जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। गुरुवार को विश्व ह्दय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने किया। कार्यशाला में … अधिक पढे ….

सात सुरों का बहता दरिया तेरे नाम तेरे नाम…

श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल के सुंदर भजनों पर झूमे श्रद्धालु मानव चेतना केंद्र और जयराम आश्रम में संकीर्तन का आयोजन ऋषिकेश। मानव चेतना केंद्र उग्रसेन नगर और जयराम आश्रम में गुरुवार को संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। भागीरथ उग्रसेन … अधिक पढे ….

ऋषिकेश में सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

तीन मरीज सरकारी और चार निजी अस्पताल में मिले वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में आने लगी कमी ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को 470 मरीजों ने पंजीकरण कराया। एकमात्र फिजीशियन डॉ. ऋचा रतूड़ी के पास मरीजों … अधिक पढे ….

पुलिस ने पकड़ी 34 पेटी अंग्रेजी शराब

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ऋषिकेश। पुलिस के अनुसार गुरूवार की सुबह एक लोडर वाहन खैरीखुर्द के समीप संदिग्ध हालातों में आ रहा था। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने वाहन तेजी से … अधिक पढे ….

सीएम का सलाहकार बनने पर स्वागत

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्जाधारी विजय सारस्वत का स्वागत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिसंपत्ति बंटवारा परिषद में सीएम के सलाहकार बनाया गया है। सुभाषनगर और संयुक्त रोटेशन बस अड्डा पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें … अधिक पढे ….

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

वाहन चालक मौके से फरार रायवाला। अज्ञात वाहन की टक्कर से रायवाला मिडवे के समीप एक युवक की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी में … अधिक पढे ….

हरिद्वार डोईवाला के बीच नहीं चले वाहन

कई स्थानों पर पुलिस ने अवरोधक लगा रोके वाहन राष्ट्रपति की सुरक्षा को दो घंटे जीरो जोन रहा डोईवाला हाईवे गुरूवार शाम 6 से 8 बजे तक मार्ग रहा बंद रायवाला। राष्ट्रपति का काफिला लगभग शाम छह बजकर चालीस मिनट … अधिक पढे ….

महामहिम के लिए बनाई हाफ सडक

रायवाला। महामहिम राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अधूरी तैयारियां की हैं। गुरूवार को राष्ट्रपति हर की पैडी से गंगा आरती के बाद सड़क मार्ग से देहरादून जायेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने खस्ताहाल राजमार्ग को वन-वे … अधिक पढे ….