Daily Archives: September 17, 2016

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा

चुनाव प्रबंधन के दिए टिप्स, बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान
ऋषिकेश।
ओबीसी मोर्चा भाजपा की सरकार लाने में अहम योगदान देगा। समाज के पिछड़े वर्ग के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिये है। ओबीसी मोर्चा परवादून की एक दिवसीय कार्यसमिति में वक्ताओं ने ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती व चुनाव प्रबंधन के टिप्स भी दिये गये। 106
शुक्रवार को नगर पालिका स्वर्ण जयंती सभागार में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा परवादून जिले की एक दिवसीय कार्यसमिति आयोजित की गयी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग से जुडे लोगों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने अलग से मोर्चा बनाया है। हमें विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने से ही सफलता मिलेगी। भाजपा प्रदेश मंत्री व परवादून जिले के प्रभारी सुनील उनियाल गामा ने मोदी सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए दी जाने वाली योजनाओं का खाका कार्यसमिति में रखा। उन्होंने बताया कि पहले ओबीसी वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृति की सीमा मात्र 20 हजार रुपये थी, लेकिन मोदी सरकार ने समय सीमा को समाप्त कर दिया है। अब ओबीसी वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्रवृति धनराशि की कोई सीमा नही है।
भाजपा परवादून के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के टिप्स दिये। बताया कि बूथ स्तर की मेहनत ही चुनाव में जीत दर्ज करवाती है। उन्होंने पूरे देश में ओबीसी वर्ग के सबसे ज्यादा विधायक भाजपा के पास होने का दावा किया। कार्यसमिति को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सतीश पाल, उपाध्यक्ष रामप्रकाश राठौर आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने चुनाव में ओबीसी मोर्चा की भूमिका को अहम बताया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष थम्मन सैनी ने कार्यसमिति में आए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री मोहन सिंह असवाल व नागेन्द्र सिंह कुंवर ने संयुक्तरुप से किया।

सफाई नायकों ने पालिका परिसर में काटा हंगामा

नगर पालिका ऋषिकेश में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में गड़बड़ी का लगाया आरोप बैकडोर से तीन सफाई नायकों को लाभ देने से नाराज बताए जा रहे ऋषिकेश। शुक्रवार को नगर पालिका ऋषिकेश में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर पांच … अधिक पढे ….

डेंगू के चार मरीज ओर मिले

वायरल पीड़ितों में डेंगू व चिकन गुनिया के मिल रहे लक्षण सरकारी व प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही ऋषिकेश। शुक्रवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में 670 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। 46 मरीजों … अधिक पढे …

हडताल से छात्रों की हो रही फजीहत

शिक्षकों के अभाव में खाली हुए सरकारी स्कूल डोईवाला ब्लाक के 28 राजकीय इंटर कॉलेज व 6 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुने पड़े ऋषिकेश/डोईवाला। राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को भी शिक्षक हड़ताल पर रहे। 20 सूत्री मांगों … अधिक पढे ….

शेयर ब्रोकर ने फंदा लगाकर जान दी

एक आश्रम के कमरे में फंदे से लटका मिला शव डिप्रेशन में रहने के कारण मां के साथ घूमने आया था ऋषिकेश ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक आश्रम में मोहित सिंह (28) पुत्र वेदपाल सिंह निवासी फ्लैट … अधिक पढे ….

डेंगू से बच्चों की सुरक्षा को सचेत नहीं स्कूल और अभिभावक

ऋषिकेश। कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने जिला प्रशासन के आदेश नहीं माने। शुक्रवार को तहसीलदार शूरवीर सिंह राणा ने शहर के 13 सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार सबसे पहले देहरादून रोड स्थित जीजीआईसी पहुंचे, … अधिक पढे ….

किशोरी ने केरोसिन डालकर की खुदकुशी, मौत

ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर इलाके में एक किशोरी ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। आनन-फानन में परिजनों ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए किशोरी को जौलीग्रांट रेफर किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार … अधिक पढे …