Daily Archives: September 6, 2016

मानवअधिकार आयोग में याचिका दर्ज

ऋषिकेश।
राजस्व ग्राम की मांग को लेकर धरने पर बैठे विस्थापितों को बांध प्रभावित संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश डोभाल ने समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि मांग को लेकर मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज की गई है। उधर, मांग को लेकर धरना 44वें दिन भी जारी रहा।113
मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे राज्यआंदोलनकारी व टिहरी बांध संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश डोभाल ने बताया कि राजस्व ग्राम की मांग को लेकर उनके द्वारा मानवाधिकार में याचिका दर्ज की गई। जिसमें सुनवाई के दौरान बताया गया कि राजस्व ग्राम में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र पशुलोक के शामिल न होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस पर आयोग ने टीएचडीसी, राजस्व विभाग व सिंचाई विभाग से मानवाधिकार आयोग ने तत्काल स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि वह विस्थापितों की समस्या के निदान के लिए आंदोलनरत रहेंगे। मंगलवार को धरने पर बैठने वालों में लक्ष्मी प्रसाद भट्ट,दुर्गा प्रसाद भट्ट, विक्रम सिंह गुलियाल, राम किशन कोठियाल, गोविंद शामिल रहे।

हाथी ने ग्रामीणों की गन्ने की फसल भी रौंद डाली

आबादी क्षेत्र में हाथी घुस आने से लोगों में दहशत रानीपोखरी के घमंडपुर क्षेत्र में देर रात हाथी ने प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली। साथ ही खेतों में घुसकर ग्रामीणों की गन्ने की कई बीद्या फसल को नष्ट कर … read more

वायरल पीड़ित मरीजों में संक्रामक रोग का खतरा बढ़ा

मंगलवार को सरकारी अस्पताल की लैब ने दो ओर मरीजों में डेंगू की पुष्टि की मलेरिया के 2 व टाइफाइड से 14 पीड़ित मरीज मिले ऋषिकेश। मंगलवार को सरकारी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब ने दो ओर मरीजों में डेंगू की … read more

तहसील दिवस पर जनता रही नदारद

जनप्रतिनिधियों ने ही उठायें अधिकतर मामले, रखी समस्याऐं ऋषिकेश। ऋषिकेश तहसील में जिलाधिकारी देहरादून रविनाथ रमन ने फरियादियों की समस्याऐं सुनी। तहसील दिवस में कुल 85 मामलें पंजीकृत हुए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद विभागों के अधिकारियों को समस्या निस्तारण … read more

शिक्षकों के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं: राज्यपाल

देहरादून। प्रदेश में शिक्षक दिवस पर जगह-जगह सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राजभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेश के 26 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया। … अधिक पढे ….

उत्तराखंड में 24 नये जिलो के प्र्रस्ताव!

सूचना अधिकार में हुआ खुलासा, आरटीआई कार्यकर्ता को दी सूचना से प्रकाश में आया मामला देहरादून। उत्तराखंड में 24 नये जिलो की मांग सम्बन्धी प्रस्ताव तथा प्रत्यावेदन जिला गठन आयोग के विचार हेतु रखने हेतु आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद … अधिक पढे ….

द्रोणनगरी में निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

रथ का रस्सा खींचने को भक्तों में होड़ मच रही, सीएम भी हुए रथयात्रा में शामिल देहरादून। द्रोणनगरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ का रस्सा खींचने को भक्तों में होड़ मच … अधिक पढे ….

देश की आजादी में शहीदों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकताः सीएम

सीएम ने गंगादत्त शास्त्री की वीरगाथा सुनाई अल्मोड़ा। सल्ट को उनके महान त्याग और बलिदान के आधार पर कुमाऊॅ की बारदोली की संज्ञा दिलवाना समस्त सल्ट निवासियों की सुसंगठित एवं सुढढ़ शक्ति का परिणाम है। भारत माता को स्वतन्त्र कराने … अधिक पढे …