Daily Archives: September 10, 2016

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, गिरफ्तार

देशद्रोह, सांप्रदायिक द्वेष फैलाने और लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश।
पुलिस ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने के आरोप में ऋषिकेश निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर देशद्रोही गतिविधियां, सांप्रदायिक द्वेष फैलाने, लोगों को भड़काने और इलेक्ट्रानिक माध्यमों पर आपत्तिजनक सूचनाएं प्रकाशित करने का आरोप है।
ऋषिकेश कोतवाल वीसी गोसाईं ने बताया कि तिलकरोड ऋषिकेश निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (24) पुत्र हरविन्दर सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी पर देश के नक्शे को खंडित करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किए। फेसबुक में खालिस्तान का प्रचार करने के साथ भड़काऊ टिप्पणी लिखी। कोतवाल ने बताया कि 2015 में युवक ने जनरैल सिंह का जन्मदिन भी मनाया था। 22 फरवरी 2016 को जगजीत ने फेसबुक में पोस्ट शेयर किया था, जिसमें मोहम्मद अली जिन्ना और खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जनरैल सिंह भिंडरवाला का चित्र पोस्ट करने के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे। 107
कोतवाल ने बताया कि आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 के तहत सांप्रदायिक द्वेष फैलाने, धारा 153 बी के तहत लोगों का भड़काने व नफरत फैलाने, धारा 124 ए के तहत देशद्रोही गतिविधि करने और सूचना तकनीकी कानून की धारा 67 के तहत इलेक्ट्रानिक माध्यमों से जरिये आपत्तिजनक सूचनाएं प्रकाशित करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल वीसी गोसाईं ने बताया कि जगजीत के पिता की मायाकुंड में कारों के डेंटिंग पेंटिंग की दुकान है। आरोपी ने अपने फेसबुक पेज पर खुद को शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) यूथ का उत्तराखंड अध्यक्ष लिखा है।
109
कुछ दिन पहले जमानत पर आया था बाहर
आरोपी पर पंजाब में हत्या का एक मामला चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि जगजीत को 16 जून 2016 को थाना सिटी जिला खन्ना (पंजाब) में पंजाब पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कुछ दिन पहले ही युवक जमानत पर बाहर आया था।

शहर में विवादित पोस्टर भी लगाए थे
ऋषिकेश। बीते वर्ष रेलवे रोड, तिलक रोड पर पाकिस्तान एवं खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जगजीत ने यह विवादित पोस्टर लगाने की बात कबूली है।

ऋषिकेश में राज्यस्तरीय विद्यालयी बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता आगाज

13 जिलों की बालिका टीमें ले रही प्रतियोगिता में हिस्सा अंडर-19, 17 और 14 तीन वर्गों में हो रही प्रतियोगिता ऋषिकेश। कैलाशगेट स्थित पूर्णानंद इंटर कालेज के खेल मैदान में राज्यस्तरीय विद्यालयी बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को रंगारंग आगाज … अधिक पढे …

निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बाल अधिकार एवं संरक्षण पर कराई गई थी निबंध स्पर्धा ऋषिकेश से 70 छात्र-छात्राएं ने लिया प्रतियोगिता में भाग ऋषिकेश। नौ अगस्त को देहरादून जिले के विभिन्न स्कूलों में बाल अधिकार एवं संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया … अधिक पढे …

नगर पालिका ऋषिकेश में समितियों के विवाद ने तूल पकड़ा

ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश में समितियों को लेकर पैदा हुआ विवाद गहराने लगा है। पुरानी समितियों को बहाल करने का विरोध कर रहे सभासदों ने शुक्रवार को भवन कर दफ्तर में ताला जड़ दिया। दिनभर दफ्तार के आगे धरना देते … अधिक पढे …

गेट मीटिंग दूसरे दिन भी जारी

ऋषिकेश। उत्तराखंड वाणिज्यकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन शाखा ऋषिकेश ने वाणिज्य कर भवन में शुक्रवार को भी गेट मीटिंग जारी रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने एक घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। शुक्रवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड वाणिज्य कर … अधिक पढे …

ऋषिकेश में नहीं थम रहा डेंगू का कहर

सरकारी अस्पताल में डेंगू के चार और मरीज मिले ऋषिकेश। ऋषिकेश में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में चार मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहीं ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। … अधिक पढे …

उभरते कलाकारों को मिलेगा मौका

ऋषिकेश। श्री सत्या साईं आर्गेनाइजेशन इंडिया ऋषिकेश के तपोवन में वैदिक लर्निंग सेंटर खोलेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत घाट और सेंटर का उद्घाटन करेंगे। संस्थान गंगातट पर साईं स्नान घाट बनाने के साथ नाम संकीर्तन का आयोजन करेगा। इसमें … अधिक पढे ….

सरकारी अस्पताल में सुविधाएं न होने से भड़के भाजपाई

ऋषिकेश। शहर में बीमारियां फैलने पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नाकाफी होने पर रोष जताया। कहा कि ऋषिनगरी में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। … अधिक पढे …

ऑटोनामस कालेज में चलेगी संस्कृत की पाठशाला

ऋषिकेश। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ साहित्य संस्कृत संस्थान की ओर से ऋषिकेश के आटोनामस कालेज में अनौपचारिक संस्कृत कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। शुक्रवार को अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र … अधिक पढे ….

खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ संकुल विजेता

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक की खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ संकुल के छात्र छाए रहे। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। 100 मीटर बालिका वर्ग में नीलकंठ संकुल की … अधिक पढे …