Daily Archives: September 21, 2016

प्रशासन के हस्तक्षेप से पालिका सड़कों पर

नियमित दवा छिड़काव व फागिंग नही करने को लेकर प्रशासन ने पालिका को लगाई थी फटकार
अब स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पालिका प्रशासन ने शुरु किया अभियान
ऋषिकेश।
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पालिका ऋषिकेश नगर की सड़कों पर दिखने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पालिका ने दवा छिड़काव करना भी शुरु कर दिया है। सफाई निरीक्षक की मानें तो पालिका घरों में दवा छिड़काव का आवेदन करने पर भी विचार कर रही है।
बुधवार को नगर पालिका ऋषिकेश के सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बंगाली बस्ती, सर्वहारानगर, मायाकुंड, बनखंडी व शांतिनगर के क्षेत्रों में दवा छिड़काव व फागिंग की गई। कई स्थानों में ब्लीचिंग पाउडर भी डाला गया। गौरतलब है कि नगर में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पालिका की शिकायत दर्ज कराई थी।
एसडीएम ने पालिका प्रशासन को दवा छिड़काव को लेकर व्यवस्थाएं दुरस्त करने को कहा था। जिससे पालिका प्रशासन ने आनन-फानन में बैठकर कर अभियान में स्वास्थ्य विभाग को भी शामिल किया। बुधवार को दो टीमें बनाकर दवा छिड़काव व फागिंग कराई गयी। नगर संक्रामक रोग नियंत्रक एसएस यादव ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या क्षेत्रवार देखते हुए दवा छिड़काव को कहा जा रहा है।
101
पालिका को सहयोग देगी रियल एस्टेट
ऋषिकेश रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि पालिका प्रशासन को एक समय की दवा छिड़काव का सहयोग दिया जायेगा। उनका कहना है कि नगर में मच्छर जनित रोग का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने पालिका से सहमति बनने की बात भी कही।करीब सवा लाख रूपये की दवा खरीदी गई है।

15 ओर कर्मचारी होंगे भर्ती
यात्रा सीजन के सफाई कर्मचारियों को समय से पहले हटाने के कारण नगर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा है। अभी पिछले दिनों इसकी भरपाई के लिए पालिका प्रशासन ने 20 कर्मचारियों की भर्ती की है। बताया जा रहा कि कर्मचारियों की कमी के चलते व पूर्व की भर्तियों में सफाई नायकों की नाराजगी के चलते 15 अन्य सफाई कर्मचारी भर्ती किये जायेंगे। जो सिर्फ दवा छिड़काव व फागिंग को लेकर कार्य करेंगे।

डेंगू व चिकनगुनिया की चपेट में तीर्थनगरी

ऋषिकेश। तीर्थनगरी व आस-पास के क्षेत्र डेंगू व चिकनगुनिया से प्रभावित हो रहे है। वायरल पीड़ितों में मलेरिया व टाइफाइड की भी पुष्टि हो रही है। एम्स, सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में वायरल पीड़ित बड़ी संख्या में ब्लड जांच करवा … अधिक पढे …

अध्यात्मिकता और शांति से मिलती है सफलता

अंर्तराष्ट्रीय उद्बोधन श्रृखंला के अंर्तगत विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी मुख्य वक्ता रहे ऋषिकेश। बुधवार को ज्योति विशेष विद्यालय में आध्यात्मिक और शांति विषय पर … अधिक पढे …

मुनिकीरेती क्षेत्र में बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बुधवार को कटौती से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीओ का घेराव किया। जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर … read more

एम्स मे हिंदी सप्ताह समारोह का आयोजन

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान ऋषिकेश में हिन्दी सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध, भाषण, अनुवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरूवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो सुरेखा किशोर एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो मुकेश त्रिपाठी ने संयुक्त … अधिक पढे …

ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था करने की डीएम से मांग

ऋषिकेश। ऋषिकेश ग्राम पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था न होने से खफा भाजपाईयों ने डीएम देहरादून से व्यवस्था बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत ऋषिकेश क्षेत्र में आजतक शासन प्रशासन ने सफाई व्यवस्था बनाए रखने के … अधिक पढे …