Daily Archives: September 9, 2016

एसोसएिशन शहर हित में करेगी कार्य

ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन की प्रेसवार्ता
ऋषिकेश।
ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन शहर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करेगी। शहर में वायरल, टाइफाइड व डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने पर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है। संगठन ने शहर हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।
प्रेस क्लब में ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि शहर में लगातार वायरल, टाइफाइड, डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिये एसोसिएशन शहर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवायेगी। शहर की समस्याओं को लेकर संगठन गंभीर है। इसके लिये साथियों के साथ विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। भूमि खरीदने वालों को परेशानी न हो इसके लिये लोगों को जागरूक किया जायेगा। उपाध्यक्ष दीपक चुग ने नगर पालिका में भूमि संबंधी दस्तावेज हस्तांतरण में आ रही परेशानी बताई। कहा कि खरीदी भूमि अपने नाम चढ़ाने में लोगों को चक्कर कटवाये जाते है। इसके लिये पालिका प्रशासन से वार्ता की जायेगी। यदि समस्या का हल न हुआ तो आंदोलन किया जायेगा।
102
कार्यकारिणी का विस्तार
ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि दीपक चुग, संजय व्यास, प्रदीप दूबे को उपाध्यक्ष, विरेन्द्र जोशी, हरेन्द्र रावत को मंत्री, धीरज मखीजा को संगठन मंत्री, सरदार मंगा सिंह को सांस्कृतिक सचिव, नितिन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नवीन भट्ट, निशांत मलिक, मानव जौहर, अनिल कुकरेती, विवेक तिवारी, दीपक थापा, गोपाल सती, निपुण गुप्ता, कोमल सिंह, अशोक पाल, विशाल कक्कड, राजेश अरोडा, अजीत कालरा, प्रदीप गुप्ता, नितिन गावडी को सदस्य बनाया गया है।

शहर में दवा का छिड़काव न होने से भड़के मायाकुण्डवासी

बस्तियों में डेंगूएचिकन गुनिया का प्रकोप तेजी से फैला प्रदर्शनकारियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर दवा छिड़काव की मांग की ऋषिकेश। आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों ने नगर पालिका ऋषिकेश में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वह शहर में चिकन गुनिया, … अधिक पढे …

बेघरों का शहर में हंसिया प्रदर्शन

ऋषिकेश। कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने शहर में हंसिया प्रदर्शन किया। साथ ही भूमिहीनों को पट्टे देने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी न सुनी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित … अधिक पढे ….

उड़ान स्कूल के बच्चों को बांटी ड्रेस

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उड़ान स्कूल के बच्चों को मिस व मिस्टर उत्तराखंड सौदर्य स्पर्धा के विजेता ख्याति शर्मा और वासु ने ड्रेस वितरित किए। साथ ही त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। चंद्रेश्वरनगर स्थित स्कूल में बच्चों … अधिक पढे …

दून में महिला कांग्रेस की रैली 11 को

पेट्रोल.डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने दी जानकारी ऋषिकेश। महिला कांग्रेस 11 सितबंर को राजधानी में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पेट्रोल.डीजल के दामों पर बढ़ोतरी … अधिक पढे …

पुलिस फोर्स मिलने पर ही कार्रवाई करेगी पालिका की टीम

बुधवार को पुलिस न मिलने से पालिका को हुई थी परेशानी ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर पालिका ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान रोक दिया है। अब पुलिस फोर्स मिलने पर ही पालिका कार्रवाई करेगी। नगर पालिका ने शहर में अवैध होर्डिंग … अधिक पढे ….

हाथ.पाव में सूजन, अकड़न, जोड़ों में दर्द, खुजली व चिकते पड़ने से वायरल पीड़ित परेशान

ऋषिकेश। वायरल पीड़ित मरीजों की संख्या दिन.प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में 655 मरीज पहुंचे। पीड़ित मरीज हाथ.पाव में सूजनए सूजन, अकड़न, जोड़ों में दर्द, खुजली व चिकते पड़ने से परेशान थे। शंखनाद की … अधिक पढे ….

यमकेश्वर ब्लाक की संस्कृत प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक की संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज दिउली का दबदबा रहा। वाद विवादए नृत्य, समूहगान के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। गुरुवार को संस्कृत … अधिक पढे …

कबड्डी में नीलकंठ संकुल केन्द्र बना विजेता

यमकेश्वर ब्लाक के तीन दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधायक विजया बड़थ्वाल ने शुभारंभ किया ऋषिकेश। गुरुवार को लक्ष्मणझूला इंटर कालेज में यमकेश्वर ब्लाक के संकुल केन्द्रों की तीन दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक विजया बड़थ्वाल ने किया। … अधिक पढे …

उत्तराखंड को शिक्षा का हब बनायेंगेः हरीश रावत

गुमानीवाला स्थित जयराम उद्यान में श्रद्धांजलि सभा में बोले सीएम रावत जयराम आश्रम के ब्रह्मलीन संत देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी को दी श्रद्धांजलि श्यामपुर। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऋषिकेश मेडिकल का हब बनेगा। कहा कि एम्स के साथ.साथ ऋषिकेश … अधिक पढे …