Monthly Archives: August 2016

स्कूल बसों की फिटनेश की होगी जांच

ऋषिकेश।
शहर में बढ़ते वाहन प्रदूषण के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग अभियान चलाने जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर टीमें एक साथ ऐसे वाहनों की जांच कर पहले चेतायेगी। इसके बाद उनसे जुर्माना वसूला जायेगा। जबकि स्कूल बसों की फिटनेश जांची जायेगी। जिन बस मालिकों ने स्कूली बच्चों के बस से उतरने के लिये फुटबोर्ड एवं खिड़कियों पर रेलिंग नहीं लगाई है। उनके खिलाफ भी कार्रवाही की जायेगी। एआरटीओ डा. अनिता चमोला ने बताया कि प्राईवेट वाहनों की भी जांच कर उनके ड्राइविंग लाईसेंस व कागजात चौक किये जायेंगे। प्राईवेट वाहनों की चेकिंग न होने से ऐसे वाहनों का प्रयोग सवारियां ढोने में किया जाता है। जिससे सरकार को राजस्व की हानि होती है। बताया कि दो टीमें इसके लिये बनाई गई है। जो लगातार अभियान चलायेगी। जबकि पहाड़ चढ़ने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भद्रकाली व तपोवन चौक पोस्टों पर विशेष अभियान चलाया जायेगा।

कर्मचारियों ने फैक्ट्री संचालकों की उपजिलाधिकारी से शिकायत की

ऋषिकेश। ढालवाला के लोगों ने आरएमआई स्टील फैक्ट्री के स्क्रेप बिक्री पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। बुधवार को इस बाबत स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के लोगों से वार्ता की। उन्होंने उपजिलाधिकारी नरेन्द्रनगर से शिकायत की है। बुधवार को … अधिक पढे ….

विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते समय से नही पहुंच पा रहे बिल

ऋषिकेश। जल संस्थान में कर्मचारियों की कमी के चलते विभाग उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पानी व सीवर का बिल भेज रहा है। कई उपभोक्ता पानी का बिल का इंतजार कर रहे है, लेकिन विभाग का कहना है कि … read more

मरीजों की संख्या बढ़ने से एक अतिरिक्त टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई

ओपीडी की संख्या में वायरल पीड़ित मरीज बढ़े ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल की पैथोलाजी लैब में जांच को मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है। पैथोलाजी लैब में टीबी विभाग की लैब टेक्नीशियन को भी जांच … अधिक पढे …

नेशनल हाकर्स फेडरेशन ने रेलवे स्टेशन में किया प्रदर्शन

स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन ऋषिकेश। ऋषिकेश से मऊ सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर नेशनल हाकर्स फेडरेशन ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन … read more

ट्रक चालक ने कॉलेज जा रही छात्रा को छेडा

श्री मंदिर इंटर कालेज के बाहर ट्रक खड़े रहने पर भड़के छात्र, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन ऋषिकेश। हरिद्वार मार्ग पर स्कूल जा रही छात्रा पर फब्ती करने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए छात्रों ने आरोपी ट्रक चालक को … अधिक पढे …

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

विद्यालयी कार्यालय के कार्यों पर पड़ने लगा असर ऋषिकेश। संशोधित ग्रेड पे की मांग को लेकर अशासकीय विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी बुधवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। 16 दिन से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की मांगें सरकार कब तक … अधिक पढे ….

सड़क हादसे में पुलिस कर्मी गंभीर घायल

ऋषिकेश।  मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार बुधवार को टिहरी मार्ग भद्रकाली के समीप एक युवक संदिग्ध हालात में बाइक से गिरकर घायल हो गया। लोगों ने युवक को 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश राजकीय अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर मुनिकीरेती थाना और … read more

नगर पालिका मुनिकीरेती मुख्यमंत्री निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित

शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने दिया पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल को पुरस्कार ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला को मुख्यमंत्री निर्मल नगर पुरस्कार से नवाजा गया है। सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट में विशिष्ट कार्य करने पर उनका चयन किया गया। प्रदेश की 90 … अधिक पढे ….

तहसील चौक पर बेतरतीब खड़े मालवाहक वाहन

ऋषिकेश। हरिद्वार बाईपास मार्ग तीर्थनगरी का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। यहां से रोजाना बड़े व छोटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन इन दिनों तहसील चौक पर खड़े बाहरी राज्यों के मालवाहक वाहनों से यातायात पूरी तरह से बाधित … अधिक पढे ….