Daily Archives: August 21, 2016

कांग्रेस ने मनाया राजीव गांधी का 72वां जन्मदिन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 72वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। उन्होंने गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

शनिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में राजीव गांधी का 72वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पअर्पित करते हुए राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजीव गांधी ने अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए। उनका सपना था कि देश के प्रत्येक गांव व दूर दराज के इलाके तक घर-घर शिक्षा का प्रकाश फैले। इसके लिए उन्होंने देश में पंचायतीराज लाने के अलावा कंप्यूटर क्रांति लाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया। 18 वर्ष के युवा को मतदान का अधिकार देने के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के आतंकवाद को समाप्त कर देश में एक अच्छा माहौल बनाने का कार्य किया। राजीव गांधी युवाओं के हृदय के सम्राट हैं। इसलिए युवाओं को व हम सभी को राजीव गांधी के बताए हुए कार्यो का अनुसरण उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा। उनके अधूरे सपनों को साक्षात करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, सभासद अरविंद जैन, विमला रावत, नंद किशोर जाटव, मुमताज हाशिम, मधु जोशी, वेद प्रकाश ढींगरा, चंदन सिंह पंवार, सुनील दत्त शर्मा, उमा देवी, चरणजीत सिंह, अशोक वर्मा,सावित्री देवी आदि उपस्थित रहे।

104
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया जन्म दिवस
देवप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 14 बीघा में राजीव गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने वाले ऐसे नेता का अनुसरण कर हम सभी को देश के विकास व उत्थान करने के लिए समर्पित होना होगा। राजीव गांधी ने युवाओं को देश का भावी नेता बताते हुए कहा था कि युवा देश की आन, बान व शान हैं। उनके इस सपने को साकार करना देश के हर युवा व हर वर्ग के लोगों का कर्तव्य है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, विरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, राजेंद्र राणा, प्रेम सिंह नेगी, दिनेश भट्ट, अजय रमोला आदि उपस्थित रहे।

गायन प्रतियोगिता में सिमरन ने मारी बाजी

भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन शनिवार को याद करो कुर्बानी पखवाड़े में भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सिमरन व जूनियर वर्ग में आरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राईमरी वर्ग में सृष्टि, … read more

बेघरों का मशाल जुलुस के साथ प्रदर्शन

  भूमि पट्टे की मांग को लेकर 67वें दिन धरना जारी क्रमिक अनशन का 16वां दिन रेलवे स्टेशन से गांधी स्तम्भ तक पैदल मार्च निकाला आबाद ग्रांट एक्ट की तर्ज पर गरीब-बेघरों को 180 वर्ग गज भूमि पट्टे आवंटित करने … अधिक पढे ….

मनोज अध्यक्ष और ऋषि बने महामंत्री

प्राथमिक शिक्षक संघ नरेन्द्रनगर का त्रिवार्षिक अधिवेशन 182 विद्यालयों के 353 शिक्षकों ने मतदान में लिया हिस्सा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की नरेन्द्रनगर ब्लॉक इकाई के त्रिवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें मनोज भंडारी अध्यक्ष … अधिक पढे …

हंस कल्चरल ने बांटे जरूरतमंदों को 12 लाख रूपए

हंस कल्चरल सेंटर ने जरूरतमंदों को मुनिकीरेती स्थित सेंटर में शिक्षा के लिए 12 लाख रूपए की धनराशि बांटी। मुख्य अथिति एआरटीओ डा. अनिता चमोला ने हंस कल्चरल सेंटर के कार्यो की सराहना की। शनिवार को क्षेत्र के करीब 62 … अधिक पढे ….

संस्कृत सप्ताह के तहत शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक संस्कृत शोभायात्रा में भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के तहत शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने … अधिक पढे ….