Daily Archives: August 9, 2016

राजकीय ठेकेदार महासंघ का धरना समाप्त

105

ऋषिकेश।
राजकीय ठेकेदार महासंघ बडी निविदायें निरस्त करने एवं ई-टेण्डरिग के खिलाफ बीते एक सप्ताह से आंदोलनरत थे। मंगलवार को एसई एमसी पाण्डेय एवं अधीशासी अभियंता दीक्षांत गुप्ता धरनास्थल पहुंचे और दो निविदायें निरस्त करने के साथ योजना में बची धनराशि की निविदाये छोटे ठेकेदारों ए,बी व सी केटागिरी में लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने निविदाओं में अनावश्यक शर्ते भी नहीं लगाये जाने का भरोसा दिया। महासंघ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई पर शासन का आभार जताया। इससे पहले कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला व सचिव जगमोहन कुडियाल भी आंदोलन को समर्थन देने धरनास्थल पहुंचे।

हक की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन

16 साल से कर रहे हैं भूमिधरी का अधिकार देने की मांग 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं विस्थापित ऋषिकेश। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में टिहरी बांध प्रभावित पशुलोक धरना स्थल पर एकत्रित हुए और रैली के … अधिक पढें ….

पट्टीदोगी के ग्रामीणों ने डीएफओ कार्यालय में डाला डेरा

तैला तोंक और काटल तोंक में हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण ऋषिकेश। पट्टी दोगी के ग्रामीण नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के डीएफओ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई … अधिक पढें ….

एक स्वर में रामायण पाठ करने वाले तीन छात्र पुरस्कृत

ऋषिकेश। श्री रामायण प्रचार समिति की ओर से मालवीय मार्ग पर स्थित तुलसी मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्शन महाविद्यालय की शिखा प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले आशीष उनियाल, सौरभ डबराल और अमित भट्ट को अनुशासन … अधिक पढें ….

एनएसयूआई के कई पूर्व पदाधिकारियों ने एबीवीपी का दामन थामा

शराब की राजनीति व फंड के नाम पर चंदा उगाही का लगाया आरोप ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में एनएसयूआई के दिग्गज छात्र नेता राजेन्द्र सिंह बिष्ट, वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, विपुल पोखरियाल, मयंक रवानी, अमित गांधी ने … अधिक पढें ….

खतरे में नैनीताल झील की प्राकृतिक सुदंरता

  नैनीताल। प्रयाग पाण्डे नैनीताल – देश -दुनिया के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र नैनीताल की खूबसूरत झील इस दौरान अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। मिट्टी-मलबा, कूड़ा-करटक भर जाने से पैदा हुए प्रदूषण के साथ … अधिक पढे …