Daily Archives: August 4, 2016

एनजीटी के आदेश पर गंगा किनारे होगा सर्वे

101

ऋषिकेश।
गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सर्वे कराने की तैयारी चल रही है। एनजीटी के आदेश पर सिंचाई विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मानक तय कर रहा है। जल्द ही इस ओर सर्वे का कार्य शुरू हो जायेगा।
डीएम टिहरी इन्दुधर बौडाई ने नगर पालिका मुनिकीरेती के बाढ़ परिक्षेत्र की बैठक आयोजित की। उन्होंने एनजीटी के गंगा किनारे निर्माण कार्याें के मानकों को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सर्वे को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की। डीएम ने कहा कि गंगा के तटीय इलाको को चिन्हित किया जाना है। जहां पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सर्वे का कार्य एनआईएच करेगी। अभी यह सर्वे हरिद्वार में चल रहा है। मुनिकीरेती-ऋषिकेश में नोडल कमेटी सिंचाई विभाग को बनाया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद ही गंगा किनारे भवन निर्माण के लिए नए मानक तैयार हो जाएंगे।

बेटे ने मां के साथ घूम रहे युवक की पिटाई कर डाली

ऋषिकेश। आवास विकास क्षेत्र की एक महिला को अन्य युवक के साथ घूमना भारी पड़ गया। महिला के बेटे ने युवक की सड़क पर ही पिटाई कर डाली। मारपीट में घायल युवक जब अपना इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा तो … अधिक पढ़े ….

11 अगस्त को छात्र संघ चुनाव

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आचार संहिता प्रभावी ऋषिकेश। बुधवार को पं. ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वायतशासी) में छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को मतदान, मतगणना व … अधिक पढें …

ग्राम समाज की 3 बीघा भूमि पर हटाया कब्जा

ऋषिकेश। न्याय पंचायत रानीपोखरी के रखवाल गांव में ग्राम समाज की 3 बीघा भूमि पर अतिक्रमण हटाने गयी प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारी महिला ने पत्थर व पाठल से हमला किया। एसडीएम ऋषिकेश कुश्म चौहान के पांव में भी एक … अधिक पढें …

प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधियों की राय जानीं

डोईवाला व ऋषिकेश एसडीएम ने रानीपोखरी के 11 गांव के जनप्रतिनिधियों से की वार्ता ऋषिकेश। न्याय पंचायत रानीपोखरी के 11 गांव के विलय को लेकर प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की राय लेने के लिए रखवाल गांव पंचायत … अधिक पढे …