Daily Archives: August 29, 2016

तहसील चौक पर बेतरतीब खड़े मालवाहक वाहन

ऋषिकेश।

हरिद्वार बाईपास मार्ग तीर्थनगरी का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। यहां से रोजाना बड़े व छोटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन इन दिनों तहसील चौक पर खड़े बाहरी राज्यों के मालवाहक वाहनों से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह कोई पहली बार नहीं है। अक्सर मार्ग पर बेतरतीब व सड़क के बीचों बीच मालवाहकों के खड़े होने से राहगिरों व वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी सरोप सिंह, दिगंबर रावत, माल सिंह, पुष्पेंद्र आदि का कहना है कि101 मालवाहक वाहनों के हरिद्वार बाईपास मार्ग पर बेतरतीब खड़े होने के कारण भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। जिससे शहर का यातायात बाधित होता जा रहा है। पुलिस को ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करनी होगी।
मालवाहक वाहनों के अलावा अन्य वाहनों की चौंकिंग कर कार्रवाई की जाती। फिर भी समस्या बनी हुई है तो कार्रवाई तेज की जाएगी।
चक्रधर अंथवाल, सीओ ऋषिकेश।

 

800 मीटर की दौड़ में कीर्ति पुंडीर करेगी प्रदेश का नेतृत्व

ऋषिकेश। रविवार को श्री भरत मंदिर इंटर कालेज के खेल मैदान में स्पेशल ओलम्पिक भारत के लिए नेशनल चौम्पिनशिप सैलेक्शन कैंप का समापन हो गया। मौके पर 800 मीटर दौड़ व साफ्टबाल टीम की घोषणा कर दी गयीं, जबकि 400 … अधिक पढे ….

विवाहिता को पीटकर जंगल में छोड़ दिया

पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत एक विवाहिता को पीटकर उसके ससुरालियों ने उसे जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने महिला के ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू … read more

सीनियर सिटीजन की तबीयत बिगड़ी, मौत

ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के कार्यक्रम में एक दुखरूद हादसा हो गया। संगठन के वरिष्ठतम सदस्य, एसबीआई से लेखाकार पद से सेवानिवृत धर्मेश्वर दीक्षित की कार्यक्रम में तबीयत बिगड़ गयी। जिन्हें प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों … अधिक पढे ….

वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सौगात

हर माह चन्द्रेश्वर नगर स्थित हिमालयन अस्पताल के सेंटर में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर मुख्य अतिथि एसआरएसयू के कुलपति डा. विजय धस्माना ने हिमालयन अस्पताल में अलग कांउटर व इलाज में छूट देने का भरोसा भी दिलाया वरिष्ठ नागरिक कल्याण … अधिक पढे ….