Daily Archives: October 14, 2016

रायपुर में बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल का लोकार्पण

देहरादून।
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 15 करोड़ की लागत से निर्मित बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल का लोकार्पण किया गया।
दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा अपने सिमित संसाधनों के माध्यम से खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नया मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए प्रदेश मे कई खेल अवस्थापना सुविधाएं मुहैया की गयी हैं इसी के परिपेक्ष में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में 15 करोड़ रू0 की धनराशि से निर्मित बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल का लोकार्पण कर प्रदेश होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तथा प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए क्रीड़ा हाल जिसमें कई खेल विधाओं हेतु समर्पित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम जल्द ही प्रदेशवासियों एवं प्रदेश के उदयमान खिलाडियों को नई सौगात देने जा रहे है, जिसके लिए माह नवम्बर 2016 में दो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करने जा रहे है, जिसमें देहरादून का राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम तथा हल्द्वानी का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शामिल है। उन्होने कहा कि हम प्रदेश के अन्य जनपदों में भी खेल सुविधाएं मुहैया करा रहे है। जिसके लिए पौडी में रांची स्टेडियम का जीर्णोधार, मसूरी स्थित भिलाडू में स्टेडियम निर्माण कार्य, पिथौरागढ में स्पोर्टस कालेज का निर्माण, मुनस्यारी में प. नैन सिंह सर्वेयर वर्पतारोहण प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन तथा अन्य क्षेत्रों में भी खेल सुविधायें मुहैया कराई जा रही है।

114

इससे पूर्व मंत्री द्वारा स्पोर्टस कालेज में निर्माणाधीन राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होने कार्यदायी संस्था के अधिकारियें को निर्देश दिये है कि इसमें जो भी कार्य शेष है उसे त्वरित गति से पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि स्टेडियम का माह नवम्बर में लोकार्पण किया जा सके। उन्होने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इससे पूर्व मा मंत्री द्वारा स्पोर्टस कालेज संचालन हेतु गठित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज समिति की बैठक की गयी जिसमें स्पोर्टस कालेज के संचालन हेतु पदों की स्वीकृति के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिस पर मा खेल मंत्री द्वारा सचिव खेल को निर्देश दिये कि स्पोर्टस कालेज सोसायटी के संचालन हेतु भरे जाने वाले पदो हेतु समिति का गठन करें जिसके माध्यम से पदो के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मा मंत्री द्वारा बालीबाल मैच का शुभारम्भ किया गया।
विधायक राजपुर राजकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक खेलों के लिए खेल अवस्थापना सुविधायं मुहैया की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री बधाई के पात्र है। इस अवसर पर पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन सूरत सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्य, उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज मनोज कुमार शर्मा, सहायक निदेशक खेल एस.के सार्की, ललित भद्री सहित खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

सीएम ने पर्यटन स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा कण्वाश्रम देहरादून। कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाय। साथ ही राज्य के अन्य ऐसे स्थानों जिन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है, उन्हें चिन्हित कर … अधिक पढे ….

तीर्थनगरी के कई इलाकों में पानी का संकट गहराया

आबादी बढ़ने और पुरानी पाइप लाइन होने से आ रही दिक्कत 40 एमएलडी पानी मांग के सापेक्ष मिल रहा 30 एमएलडी पानी ऋषिकेश। सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। कई मोहल्लों में लोग पानी की आपूर्ति गड़बड़ाने से … अधिक पढे ….

ऋषिकेश में तांत्रिक की दवा पीने से कारोबारी की मौत

कष्ट दूर करने के नाम पर दी कारोबारी को थी दवा कुछ दिनों से कारोबारी के घर आ रहा था तांत्रिक ऋषिकेश। ऋषिकेश में तांत्रिक की दी दवा पीने से हौजरी कारोबारी की मौत हो गई। कष्ट दूर करने के … अधिक पढे ….

लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाई पांच टीमें बदमाशों की गोली से घायल मुनीम की हालत में सुधार ऋषिकेश। सहारनपुर के सर्राफ कारोबारी के मुनीम को गोली मारकर लूटने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले … अधिक पढे ….

डोईवाला तहसील में भाजयुमो का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

परवादून की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला नगर में निकाला पैदल मार्च भाजयुमो का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम में जिलेभर से जुटे भाजपा कार्यकर्ता डोईवाला। भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में परवादून की समस्याओं को लेकर … अधिक पढे ….

ऋषिकेश रियल एस्टेट के चौथे चरण का अभियान शुरू

कई मोहल्लों में कीटनाशक दवा का छिड़काव ऋषिकेश। रियल एस्टेट कारोबारियों ने देहरादून मार्ग, सदानंद मार्ग, हीरालाल मार्ग में दवा का छिड़काव कराया। अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि बीमारी से निजात दिलाने के लिए रियल एस्टेट कारोबारियों ने चौथे … अधिक पढे ….

आंखे है अनमोल इन्हें सुरक्षित रखिये

विश्व दृष्टि दिवस पर ऋषिकेश एम्स में जन व्याखान का आयोजन पब्लिक के सवालों का नेत्र विशेषज्ञों ने दिया जवाब ऋषिकेश। विश्व दृष्टि दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में जन व्याखान का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने बताया … अधिक पढे ….

सरकारी अस्पताल में नगर पालिका की फॉगिंग से मुसीबत

अंदर घुटने लगा दम, बाहर की ओर भागे डॉक्टर और मरीज ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल में गुरुवार सुबह ओपीडी चल रही थी। पर्ची काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं की … अधिक पढे ….

सीएम ने रखी पॉलीटेक्निक कॉलेज की आधारशिला

रानीपोखरी के ग्राम घमंडपुर पुंच में 26 बीघा भूमि में बनेगा भवन रानीपोखरी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को रानीपोखरी के घमंडपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दक्ष मानव संसाधन तैयार करने के लिए तकनीकि … अधिक पढे ….