Daily Archives: October 8, 2016

दौ सौ वन गुर्जरों के डेरों को पर्यटन हब बनायेगी सरकार

लच्छीवाला वन प्रभाग रेंज में शिवालिक तितली पार्क व जड़ी बूटी उद्यान का सीएम हरीश रावत ने उद्घाटन किया

ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। वन गुर्जरों के डेरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, पर्यटकों को हाथी की सफारी कराने के साथ हाथी आबादी की ओर न जाये इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लच्छीवाला वन प्रभाग के विश्राम गृह में शिवालिक तितली पार्क व जड़ी बूटी उद्यान का उद्घाटन का्रने के बाद कही।
शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के पहले तितली पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की एक हजार सड़कों पर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जो पौध लगाने और उसके संरक्षण करने पर ग्रामवासियों को बोनस दे रहा है। जगंलो में हाथी के लिए बांस व गन्ना लगाने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है, ताकि हाथी आबादी की ओर न जाये। लच्छीवाला वन प्रभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉटेज का निर्माण किया जायेगा। लक्ष्मण सिद्ध व कालू सिद्ध को तीर्थाटन के साथ पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाने के लिए उद्देश्य से कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। बताया कि डोईवाला में कंबाइड अस्पताल को स्वीकृति दी जा चुकी है। शीघ्र ही बड़ोवाला व नकरौंदा को जोड़ने वाले पुल को भी स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी।

109

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वन्य जीव आबादी क्षेत्र में न पहुंचे, इसके लिए 100 करोड़ की लागत से निर्मित योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहाकि सरकार शीघ्र ही हल्द्वानी में अन्तर राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनाने जा रही है। इस ओर वन विभाग कार्य कर रहा है। विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने डोईवाला क्षेत्र की समस्याओं पर सीएम का ध्यान खींचा। उन्होंने कहाकि तहसील मिलने के बाद भी डोईवाला में रजिस्ट्रार कार्यालय नही खुल पाया है। उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग की। पीसीसीएफ राजेन्द्र कुमार महाजन ने बताया कि व्यक्तिगत जमीन पर सुअर मारने की इजाजत वन विभाग देगा। उन्होंने बताया कि शिवालिक तितली पार्क में 150 से अधिक तितलियां रहेगी। कार्यक्रम में राजाजी नेशनल पार्क की निदेशक नीना ग्रेवाल और अंजली भरतरी की पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में वाइल्ड लाईफ के सरंक्षण में सहयोग करने वाली संस्थाओं और शिवालिक वृत व राजाजी नेशनल पार्क के कर्मचारियों को उत्कृष्ठ सेवाएं देने पर सीएम ने सम्मानित किया। अनंत धाम एकेडमी के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर पीसीसीएफ दिग्विजय सिंह खाती, एमडी एसटीएस लेपचा, प्रभुलाल बहुगुणा, राजेश गुरुंग, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।

गुलदार ने मवेशियों को बनाया निवाला

ऋषिकेश। गंगा से सटे इलाके हरिपुर कला, बसंती मंदिर, गौहरीमॉफी व लक्कड़घाट, मंशादेवी में गुलदार पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है। बीती रात गुलदार ने हरिपुर कला नई बस्ती निवासी प्यारेलाल व पशुलोक निवासी विनोद रावत के बछड़े को … अधिक पढे ….

ऋषिनगरी में नही थम रहा डेंगू का कहर

सरकारी अस्पताल के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि ऋषिकेश। ऋषिनगरी में डेंगू का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को सरकारी अस्पताल में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, टाइफाइड के भी आठ … अधिक पढे ….

महिला मोर्चा ने शुरू चुनाव की तैयारियां

प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को दी जाएगी जिम्मेदारी ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिला मोर्चा की मंडल प्रभारी मंजू बलोदी ने प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश … अधिक पढे ….

डेंगू का डर दिखाकर मरीजों की जेब कर रहे खाली

खौफ या धंधा डेंगू पीड़ितों में खौफ पैदा कर लूट रहे प्राइवेट अस्पताल प्लेटलेट्स काउंट जांच की रिपोर्ट में आ रहा भारी अंतर ऋषिकेश। डेंगू का खौफ दिखाकर मरीजों को जेब खाली की जा रही है। जी हां, प्राइवेट अस्पताल … अधिक पढे ….

गांव की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना

रायवाला। छिद्दरवाला के हिमालय देवी मंदिर में फूलपाती महोत्सव नव पत्रिका मनाया गया। गांव की खुशहाली के लिए मां की पूजा-अर्चना की गई। हिमालय देवी मंदिर में शनिवार को गोर्खाली समुदाय की महिलाओं ने गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना … read more

गढ़वाल वंडर्स और कुमाऊं किंगडम ने जीते मुकाबले

ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल की थर्ड जूनियर अंडर-19 मंडल स्तरीय चैंपियनिशप का उद्घाटन मैच गढ़वाल वंडर्स ने जीता। गढ़वाल वंडर्स ने हरिद्वार हंटर्स को 20 रन से हराया। दूसरे मैच में कुमाऊं किंगडम ने उत्तराखंड राइडर्स को मात दी। आईडीपीएल … अधिक पढे ….

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार

ऋषिकेश। शनिवार को चन्द्रेश्वर नगर में विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल का स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया। मौके पर विधायक ने विधायक निधि की लागत से 200 मीटर सड़क बनाने की घोषणा की। उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। … अधिक पढे ….

भाजपा और कांग्रेस का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी का किया विरोध कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान की निंदा की ऋषिकेश। इधर भाजपा तो उधर कांग्रेस। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता शनिवार को एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा … अधिक पढे ….

छुट्टी मनाने गंगा घाटी पहुंचे पर्यटक

राफ्टिंग-कैंपिंग कर पांच दिनों की छुट्टी बिताएंगे पर्यटक ऋषिकेश। रामनवमी-दशहरा पर्व की छुट्टी बिताने को पर्यटक गंगाघाटी पहुंचने लगे हैं। छुट्टी के पहले दिन पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग-कैंपिंग सहित एडवेंचर एक्टीविटीज का लुत्फ उठाया। शहर में जाम लगने पर … अधिक पढे ….