Daily Archives: November 10, 2016

नेपाली संस्करण ‘‘प्रलय के बीच’’ का प्रधानमंत्री ने किया विमोचन

देहरादून।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की केदारनाथ आपदा पर लिखी पुस्तक ‘‘प्रलय के बीच’’ के नेपाली संस्करण का विमोचन किया। प्रधानमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि डॉ0 निशंक के साहित्य से दोनों देशों की एक-दूसरे से सांस्कृतिक निकटता बढ़ेगी। डॉ0 निशंक जिस तरह से सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ सक्रिय हैं यह उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। प्रचंड ने डॉ0 निशंक को हिमालयी क्षेत्र से सम्बंधित विषयों का ज्ञाता बताते हुये उनकी हिमालयी राज्यों के विकास से सन्दर्भित अवधारणा पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने हिमालय क्षेत्र में हिन्दू एवं बौद्ध, पर्यटन सर्किट की स्थापना का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि मैं डॉ0 निशंक को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने एक लेखक के रूप में, तथा एक राजनीतिज्ञ के रूप में जिन उंचाइयों को छुआ है वह सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि डॉ0 निशंक से इस मुलाकात से भारत-नेपाल के मध्य सांस्कृतिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। ये क्षण बेहद अर्थपूर्ण तथा दूरगामी महत्व के हैं। डॉ0 निशंक की पुस्तक ‘प्रलय के बीच’ पुस्तक का विमोचन करना मेरे लिए बेहद गौरवान्वित एवं अविस्मरणीय क्षण है। 112
साहित्य और राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले डॉ0 निशंक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।
उपराष्ट्रपति नन्द किशोर ने कहा कि वर्ष 2010 में हरिद्वार में महाकुम्भ के कुशल आयोजन के लिये उनका नोबेल के लिये नामित होना एक असाधारण उपलब्धि है। उपराष्ट्रपति ने उन्हें पुनः नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया। इससे पूर्व डॉ0 निशंक ने काठमांडू स्थित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर के प्रधान आचार्य गणेश भट्ट ने डॉ0 निशंक का स्वागत किया। डॉ0 निशंक ने 98 वर्षीय नेपाली राष्ट्रकवि भी माधव प्रसाद के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रसाद ने डॉ0 निशंक को बधाई देते हुये कहा कि उन्होंने अपने साहित्य में मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों को बेहतरीन ढंग से रेखांकित करके समाज को एक नई दिशा देने का सफल प्रयास किया है। उन्होने की साहित्य की एक नई विधा को स्थापित किया है।
उद्योगपति एवं समाजसेवी उपेन्द्र महतो ने कहा कि डॉ0 निशंक ने आर्थिक, सहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप में समाज की सेवा की है। पशुपति क्षेत्र के प्रशासक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील नाहडा ने डॉ0 निशंक के जनपक्षीय साहित्य की प्रशंसा की। डॉ0 गोपाल, नेपाली अकादमी की निदेशक उषा ठाकुर आदि ने भी डॉ0 निशंक के साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की।

लक्खी शाह बंजारा छात्रवृति योजना शुरु करेगी सरकार: सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास, न्यू कैन्ट रोड़ में अल्पंसख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य के अल्पसंख्यकों के चहुंमुखी विकास एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में प्रशस्ति/स्वीकृति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने राज्य … अधिक पढे …

जुबिन नौटियाल करेंगे युवा मतदाताओं को जागरुक

देहरादून। प्रमुख सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालीवुड के लोकप्रिय गायक एवं मतदाता जागरूकता हेतु स्टेट आईकॉन … अधिक पढे …

ग्रामसभा श्यामपुर की प्रधान प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

ऋषिकेश। विकास खण्ड डोईवाला की ग्राम सभा में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर ग्राम सभा श्यामपुर की ग्राम प्रधान शाकुम्बरी बिष्ट को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित … अधिक पढे …

गैरसैंण विधानसभा को टूरिस्ट हाउस बनाने का अजय भट्ट ने लगाया आरोप

ऋषिकेश। गुरुवार को विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल के गंगा विहार स्थित घर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात की। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहाकि प्रदेश में सीएम की … अधिक पढे …

आपके नोट बदले है, खाता नंबर बताएं कहकर ऑन लाइन पैसे उड़ाएं

फोन कॉल कर खाता से पैसे उड़ाएं ऋषिकेश। 64 आदर्शग्राम निवासी नवीन झा पुत्र राममहेश झा यात्रा बस अड्डे के शौचालय में काम करते है। गुरुवार दोपहर दो बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। बताया कि उनके अकाउंट में नोट … अधिक पढे …

नोट बदलने को बैंकों और डाकघर में उमड़ी भीड़

ऋषिकेश। क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में सुबह नौ बजे से ही लाइन लग गई। सुबह 11 बजे के आसपास भीड़ के चलते आईडीपीएल, दूनमार्ग, हरिद्वार मार्ग स्थित पीएनबी और रेलवे मार्ग, कैलाशगेट, रायवाला स्थित एसबीआई की शाखाओं में पुलिस बुलानी … अधिक पढे …

यातायात के नियम बताने सड़क पर उतरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

ऋषिकेश। आम जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने टिहरी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएन नपल्चयाल पुलिस टीम के साथ स्वयं सड़क पर उतरे नजर आए। पुलिस क्प्तान ने दुपहिए वाहन चालकों को हैलमेट का उपयोग करने … अधिक पढे …

खुल्ले पैसे के अभाव में पर्यटक हुए पैदल

ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों ने पैदल नापे रास्ते ऋषिकेश। गुरुवार से बैंकों में पांच सौ और हजार रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो हुई, लेकिन पर्यटक बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइन देखकर नोट बदलने से बचते रहे। खुल्ले … अधिक पढे …

श्रेय लेने को भाजपा विधायक लगा रहे सीएम के होर्डिंग्स

पलटवार-कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने स्वीकृत सड़कों का श्रेय लेने का लगाया आरोप ऋषिकेश। गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि आईडीपीएल, बीस बीघा बापूग्राम, श्यामपुर, खदरी, आईडीपीएल व छिद्दरवाला आदि … अधिक पढे …