Daily Archives: November 24, 2016

मुनस्यारी से मांउण्टेड टैल बाइकिंग प्रतियोगिता शुभारंभ

पिथौरागढ़।
राष्ट्रीय स्तरीय मांउण्टेड टैल बाइकिंग प्रतियोगिता, 2016 का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में आज गुरूवार को किया गया। 02 दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तरीय मांउटेण्ड ट्रेल बाइकिंग प्रतियोगिता में 10 राज्यों समेत, एस0एस0बी0 एवं आर्मी के कुल 32 साईकिलिस्ट प्रतिभाग कर रहे है।
इस अवसर पर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी द्वारा टैªकिंग एवं साहसिक खेलों, ऐडवेंचर एवं रोमांच से भरे इन खेलों की महत्वता पर प्रकाश डाला गया एवं सीमांत क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों की सराहना भी की तथा पर्यटन के विकास हेतु इस प्रकार के आयोजन को महत्वपूर्ण भी बताया।
प्रथम दिवस पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं द्वितीय दिवस 25 नवम्बर, 2016 को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। उत्तराखण्ड वन विकास निगम की ओर से आयोजित उक्त 2 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माउण्टेंड ट्रेल बाइकिंग 2016 के राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 1 लाख, 50 हजार, द्वितीय विजेता को 1 लाख, तृतीय विजेता को 60 हजार, चर्तुथ विजेता को 40 हजार, 5वे विजेता को 30 हजार एवं छठे स्थान पर रहे विजेता को 20 हजार रू0 की धनराशि का नगद पुरस्कार दिया जायेगा इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 30 हजार, द्वितीय को 20 हजार, तृतीय को 10 हजार, चर्तुथ को 5 हजार रू0 का ईनाम भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय फैडरेशन के महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में फैडरेशन की ओर से द्वितीय ईवेंट किया जा रहा है इससे पूर्व नैनीताल से मसूरी तक साईकिल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। 103उन्होंने कहा कि मुनस्यारी साईकिल के आयोजन हेतु बेहतर स्थान है एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की साईकिल प्रतियोगिता के क्षेत्र में बेहतर स्थान बन रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भारतीय साईकिल फैंडरेशन की ओर से 24 व एस0एस0बी0 की ओर से 5 एवं स्थानीय स्तर पर मुनस्यारी के 9 साईकिलिस्ट भी प्रतिभाग कर रहे है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव एम रामास्वामी, प्रबन्ध निदेशक वन विकास निगम एस0डी0एस0 लेपता, जिलाधिकारी रंजीत सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार चैहान, क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम जी0सी0पंत, भारतीय साईकिलिस्ट फैडरेशन के महासचिव ओमकार सिंह, डी0एल0एम0 ईको टी0एस0बोहरा, बीना कौशल धर्मशक्तू विशेष कार्याधिकारी पण्डित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान मुनस्यारी, कमांडेंड एस0एस0बी डीडीहाट राजेश कुमार, ब्लाक प्रमुख मुनस्यारी नरेन्द्र रावत, तारा पांगती, उपाध्यक्ष आपा प्रबन्धन मनोहर टोलिया, हीरा चिराल आदि उपस्थित थे।

प्रदेश मेें महिलाओं के लिए कोई न कोई पेंशन योजना है: सीएम

पिथौरागढ़। अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज द्वितीय दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत विकासखण्ड धारचूला में उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सतत विकास संकल्प यात्रा में प्रतिभाग कर उपस्थित जनता को संबोधित कर सरकार द्वारा … अधिक पढे …

पौराणिक मेले संस्कृति के साथ आर्थिकी का भी संसाधन: हरीश रावत

चमोली। पिण्डर क्षेत्र की पारम्परिक झलक प्रस्तुत करने वाले तीन दिवसीय पिण्डर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का आज समापन हो गया। मेले के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा … अधिक पढे …

मोदी की परिवर्तन रैली में आगरा के गाँव-गाँव से पहुंचे लोग

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा परिवर्तन रैली ने बसपा प्रमुख मायावती की आगरा रैली में जुटी भीड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर आये उससे घंटों पहले ही आगरा का कोठी मीना बाजार मैदान … अधिक पढे …

मोदी ने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की

नई दिल्ली। राज्यसभा में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं चलकर विपक्षी नेताओं के पास गए और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत विभिन्न दलों के नेताओं से काफी देर तक बातचीत की। उच्च सदन में आज भोजनवकाश की घोषणा होने के … अधिक पढे …

मोदी सरकार ने केन्द्रीय नौकरशाही में किया भारी फेरबदल

नई दिल्ली। शीर्ष स्तर पर नौकरशाही में किए गए फेरबदल के तहत कोयला सचिव अनिल स्वरूप को स्कूल शिक्षा का सचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में 19 नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक एवं … अधिक पढे …

रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का आंशिक असर

हड़ताल के चलते चल पाईं सिर्फ 40 बसें ऋषिकेश। एक सूत्री मांग को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के चलते ऋषिकेश में करीब 13 बसों के चक्के जाम रहे। जिससे सुबह के समय दिल्ली रूट पर यात्रियों को … अधिक पढे …

बीमारी से तंग बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज राजबर सिंह राणा को सुबह सवा नौ बजे सूचना मिली कि एक वृद्धा गंगा में बह गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। … अधिक पढे …

श्यामपुर क्षेत्र की उपेक्षा के चलते दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक व खरोला ऋषिकेश। गुरुवार को श्यामपुर में बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पांच सूत्रीय मांगों के पक्ष में अपना धरना जारी रखा। भाजपा विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने … अधिक पढे …

पुराने नोट से भुगतान को आखिरी दिन उमड़े लोग

ऋषिकेश। पुराने नोट से बिल जमा करने का अंतिम दिन होने से कुछ विभागों में काउंटर खुलने से पहले ही लाइन लग गई। ऊर्जा निगम के नगरपालिका, शैलविहार, श्यामपुर,रायवाला में बिल जमा करने सुबह से ही लाइन लग गई। उपभोक्ताओं … अधिक पढे …