Daily Archives: November 26, 2016

श्यामपुर के ग्रामीणों को कांग्रेस व भाजपा का समर्थन

मांगें पूरी न होने तक आंदोलन की चेतावनी

ऋषिकेश।
बीते चार दिनों से वार्ड नंबर पांच में सड़क निर्माण, ग्रामसभा श्यामपुर का सीमांकन, अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी है। शनिवार को युवा कांग्रेस ने धरनास्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहन अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, जयेन्द्र रमोला, अरविन्द जैन, यज्ञव्रत शर्मा, मनोज त्यागी, सौरभ नैथानी, गौरव राणा, अजय धीमान, अमरदीप सिंह, अमन शर्मा, अमरदीप धीमान, गौरव कुमार, राकेश कुमार, सौरभ शर्मा, अमनदीप नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं भाजपा के पूर्व जिलायक्ष गोविंद अग्रवाल ने ग्रामीणों के धरने को अपना समर्थन दिया।

बंदीगृह से फरार हुआ आरोपी

पेट दर्द के बहाने पुलिस को धक्का देकर बंदीगृह से भागा था आरोपी ऋषिकेश। आबिद अली पुत्र लियाकत अली निवासी झबड़ावाला को कोतवाली पुलिस ने 5.9 ग्राम स्मैक के मामले में शुक्रवार देर रात पकड़ा था। शनिवार सुबह आठ बजे … अधिक पढे …

वनों में मानव हस्तक्षेप कम करने को वन्यजीव गलियारे होंगे चिह्नित

ऋषिकेश। अब हाथियों को और अधिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। राजाजी राष्ट्रीय पार्क एवं उससे सटे वन प्रभागों में हाथियों के आवागमन के रास्तों को चिह्नित करके उनका प्रबंधन किया जा रहा है। इसके साथ वन क्षेत्रों में जबरन घुस … अधिक पढे …

धूमधाम के साथ मनाया गया एनसीसी स्थापना दिवस

ऋषिकेश। शनिवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने कहा कि एनसीसी से युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन, … अधिक पढे …

योग प्रतियोगिता में एसबीएम इंटर कॉलेज अव्वल

ऋषिकेश। शनिवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के हॉल में नगर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में मेजबान स्कूल एसबीएम इंटर कॉलेज पहले व हरिचदं इंटर कॉलेज दूसरे स्थान में रहा। जबकि सब जूनियर व जूनियर बालक … अधिक पढे …

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा महिला आयोग: कैंतुरा

ऋषिकेश। शनिवार को गंगाभोगपुर गांव में महिलाओं की समस्या सुनने पहुंचीं आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं को खुद ही आत्मनिर्भर बनकर परिवार को मजबूत करना होगा। इसके लिए आयोग उन्हें हरसंभव मदद देगा। … अधिक पढे …