Daily Archives: November 2, 2016

किशोर की बयानबाजी से कांग्रेस को नुकसान

ऋषिकेश।
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर सियासी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय के बयानों से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। कहा कि पीडीएफ अपना रास्ता खुद तय करेगी।
मुनिकीरेती में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पीडीएफ अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर पीडीएफ ने स्थिर सरकार दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जाना है या नहीं, यह पीडीएफ की बैठक में तय होगा। 112पीडीएफ अपना रास्ता खुद तय करेगी। उसमें किसी का हस्तक्षेप मंजूर नहीं होगा। उन्होंने किशोर के बयानों को गलत ठहराया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पीडीएफ पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

संस्कृत विद्यालय खोलने को मदद देगी सरकार : नैथानी

हर ब्लॉक में पांच संस्कृत विद्यालय खोलने की योजना ऋषिकेश। अब प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर संस्कृत विद्यालय खुलेंगे। सरकार संस्कृत विद्यालय चलाने के लिए आर्थिक मदद देगी। शत्रुघ्न घाट मुनिकीरेती में प्रबंधकीय शिक्षक संघ की ओर से … अधिक पढे ….

राशन की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन

खुले बाजार में सरकारी राशन की बिक्री का लगाया आरोप ऋषिकेश। कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने नगर में सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सांठगांठ से सरकारी राशन खुले बाजार में बेचा … अधिक पढे ….

आग लगने से हड़कंप

ऋषिकेश। शांतिनगर स्थित एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर भवन स्वामी के होश उड़ गए। उन्होंने खुद आग बुझाने में जुटने के साथ इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। टीम ने मौके पर … अधिक पढे ….

पिता-पुत्र कर रहे फ्लाईओवर पर राजनीति : अनूप नौटियाल

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र से हमारा उत्तराखंडजन मंच (हम) के संरक्षक एंव निर्दलीय प्रत्याशी अनूप नौटियाल ने कैंट के वर्तमान विधायक हरबंस कपूर व उनके पुत्र भाजयुमो नेता अमित कपूर पर करारा हमला बोला है । उन्होंने कहा कि एक … अधिक पढे ….