Daily Archives: November 14, 2016

ऋषिकेश एम्स की सिक्योरिटी एजेंसी कर्मचारियों को पुराने नोट देते धरी

ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के सिक्योरिटी बूथ में 12 लाख 81 हजार रुपये के 1000 और 500 के प्रतिबंधित नोट के साथ पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार रविवार को दिल्ली नंबर की एक कार से दो लोग एम्स परिसर पहुंचे। वहां वे गेट नंबर तीन पर बने बूथ में सिक्योरिटी कर्मियों को प्रतिबंधित नोट बांटने लगे। सूचना पर कोतवाल वीएस गुसाई और आइडीपीएल चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया। साथ ही दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को दी। रात करीब साढ़े नौ बजे आयकर विभाग के निरक्षक देवेंद्र कुमार और विपिन भट्ट ने पुलिस के सामने कार की तलाशी ली तो उसमें 1000 और 500 के पुराने नोट 12 लाख रुपये मिले।115
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग खुद को सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारी बता रहे हैं। उनका कहना है कि वह एम्स में तैनात करीब ढाई सौ सुरक्षा कर्मियों को वेतन देने आए थे। पुलिस उपाधीक्षक चक्रधर प्रसाद अंथवाल ने बताया कि संबंधित एजेंसी से जुड़े कुंदन कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह से पूछताछ की गई है, दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में आयकर अधिकारियों की जाच रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों लोगों को कार सहित छोड़ दिया है।
वहीं एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि उपाधीक्षक को मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में संपर्क करने पर एम्स के लेखा विभागाध्यक्ष कृष्णकांत ने बताया कि एजेंसी कर्मियों को वेतन बांटने का जिम्मा एजेंसी का है। जिसमें एम्स का कोई हस्तक्षेप नहीं है।
113
कहीं काला धन सफेद तो नहीं हो रहा
एम्स ऋषिकेश में वर्तमान में उक्त सिक्योरिटी एजेंसी के अधीन ढाई सौ कर्मचारी कार्यरत हैं। सामान्यतया माह के प्रथम सप्ताह में सिक्योरिटी कर्मचारियों को वेतन वितरण किया जाता है। इस बारे दूसरे सप्ताह के अंत में वेतन बांटने का तर्क भी सवाल खड़े कर रहा है।

काले धन पर मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई : रामदेव

स्वामी राम के महासमाधि वार्षिक समारोह में बोले योगगुरु महाराष्ट्र की डॉ. विभा गुप्ता को दिया गया स्वामी राम मानवता पुरस्कार डोईवाला। जौलीग्रांट में रविवार को एचआईएचटी के संस्थापक स्वामी राम की महासमाधि की 20वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के … अधिक पढे ….

मुसीबत लेकर आया दो हजार का नोट

बाजार में दुकानदार नया नोट लेने से कर रहे इनकार खुले का संकट होने के कारण जता रहे हैं असमर्थता ऋषिकेश। ऋषिकेश के बैंकों में रविवार को दो हजार रुपये के नोट दिए। नया नोट हाथ में देखकर लोग खुश … अधिक पढे ….

वीर भड़ माधोसिंह भण्डारी की गीत नाटिका ने जीवंत किया इतिहास

मंच पर जीवंत हुई माधो सिंह भंडारी शौर्य गाथा नाटिका देखने 2400 से अधिक दर्शकों की जुटी रही भीड़ ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित जयराम आश्रम प्रांगण में पर्वतीय नाट्य मंच मुंबई की ओर से नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। शुभारंभ … अधिक पढे ….

विकास कार्यों का श्रेय लेने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज

ऋषिकेश। विधानसभा ऋषिकेश में 23 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का श्रेय लेने को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। रविवार को स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। श्यामपुर पुलिस चौकी के सामने … अधिक पढे ….

भालू की पित्त की थैली के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश। एसओजी और मुनिकीरेती पुलिस ने भालू की पित्त की थैली के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। दो सौ ग्राम पित्त की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ … अधिक पढे ….

गुरु की महिमा से गूंजी ऋषिनगरी

ऋषिकेश। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत किया गया। रेलवे रोड से शुरू होकर नगर कीर्तन श्री हेमकुण्ट गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। रेलवे … अधिक पढे ….

चैस प्रतियोगिता में वीरभद्र टीम ने मारी बाजी

ऋषिकेश। ऋषिकेश चैस क्लब की दो दिवसीय चैस प्रतियोगिता में वीरभद्र टीम प्रथम व संस्कार सृजन द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। ऑटोनॉमस महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय चैस प्रतियोगिता का रविवार को निर्णायक … अधिक पढे ….