Daily Archives: November 23, 2016

ईशू समाज मौन रूप से सामाजिक उद्देश्यों के लिए कार्यरत: हरीश रावत

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समाज व राज्य विकास में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा स्वयं हमे ईश्वर का मार्ग दिखाती है यह व्यक्ति के भीतर दया, करूणा, जागरूकता एवं आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न करती है। देश व राज्य में साम्प्रदायिक सदभाव पर बल देते हुए श्री रावत ने कहा कि ईश्वर को पाने हेतु विभिन्न समुदायो के मार्ग भिन्न-भिन्न हो सकते है परन्तु अन्तिम उद्येश्य जिसमें सबके कल्याण की कामना, विश्व व समाज में शान्ति, प्रेम व दया भाव की कामना सभी समुदायों में एक ही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान देश के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के कानून का समान संरक्षण एवं कानून के समक्ष समानता का अधिकार प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री रावत ने बुधवार को बिलीवर्स चर्च द्वारा सुद्धोवाला देहरादून में आयोजित ‘‘ब्रिज आॅफ होप’’ वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 2016 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ईसाई समुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से ईशू समाज मौन रूप से सामाजिक उद्देश्यों के लिए कार्यरत है यह अत्यन्त प्रंशसनीय है। शिक्षा को विशेष बढ़ावा देने के साथ ही समानता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में ईसाई समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य सरकार द्वारा भी गुणवतापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। वर्तमान में हमने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी उपलब्धियाॅं प्राप्त की है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमने केरल के समान उपलब्धि प्राप्त की है। हम केरल से भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करना चाहते है। सौभाग्यवश उत्तराखण्ड राज्य के पास शिक्षा विशेषकर तकनीकी शिक्षा का व्यापक एवं दृढ आधार पहले से उपस्थित है। राज्य में पाॅलीटेक्नीक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं का व्यापक जाल है। 108
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण व विकास हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। राज्य भर के कब्रितानों के चारदीवारी की कार्यवाही गतिमान है। ईसाई समुदाय के कब्रिस्तानों हेतु भूमि आवंटन हेतु जिलाधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया जाएगा। कानून व व्यवस्था के अन्र्तगत सभी धर्मो को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा प्राप्त है।
बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बच्चों से सम्बन्धित किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने में उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता होती है तथा बच्चों द्वारा ‘‘हरीश अंकल’’ सम्बोधन उन्हें असीमित खुशी व उत्साह से भर देता है। राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से अगले वर्ष आने का वादा भी किया।

2022 तक प्रदेश में कोई युवक बेरोजगार नहीं रहेगा: हरीश रावत

पिथौरागढ़। अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आज जनपद पिथौरागढ़ मुख्यालय के स्थानीय रामलीला मैदान सदर में सतत विकास संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। सरकार द्वारा शुरू की गई सतत विकास संकल्प यात्रा आज चम्पावत … अधिक पढे …

उत्तराखंड की मलिन बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक : सीएम

देहरादून। सतत् विकास संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रदेश की मलिन बस्तियों के लिए दिए गए मालिकाना हक एवं नियमितिकरण के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस सरकार का धन्यवाद करने के लिए राजपुर रोड़ विधानसभा की ओर से आयोजित नगर … अधिक पढे …

बीडीसी सदस्य के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण

ऋषिकेश। बुधवार को श्यामपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल सिंह नेगी ने प्रशासन के खिलाफ हरिद्वार-ऋषिकेश मुख्यमार्ग पर धरना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में कई ग्रामीणों धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रशासन उपेक्षा कर रहा है। … अधिक पढे …

बूथों की गतिविधियों का इंटरनेट पर होगा लाइव प्रसारण

ऋषिकेश। बुधवार को तहसील ऋषिकेश में एसडीएम ऋषिकेश ने निर्वाचन बैठक बुलाई जिसमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बूथ व्यवस्था व सुरक्षा के बारे में योजना तैयार की गई। सुरक्षा की दृष्टि से ऋषिकेश के बूथों पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे … अधिक पढे …

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे रोडवेजकर्मी

ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा कर्मी बनाने की कर रहे हैं मांग ऋषिकेश। आज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े डेढ़ सौ कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बसों का संचालन न होने से दिक्कतें आएंगी। यूनियन ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदा कर्मी … अधिक पढे …

बेघर आंदोलन समिति के नेता पर जानलेवा हमला

अनशन स्थल के पास कार सवार तीन बदमाशों ने किया हमला ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में नेता धीरज भारद्वाज ने बताया कि देहरादून मार्ग पर जब बुधवार सुबह सवा चार बजे टहल रहे थे, तभी कार सवार तीन … अधिक पढे …

ग्रामीण इलाकों के बैंकों में लंबी लाइन से नही मिल रही निजात

बुधवार को अधिकांश बैंकों के एटीएम में लटके मिले ताले ऋषिकेश। पांच सौ व हजार रुपए के नोटबंदी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को भी बैंकों में ग्राहकों की लाइन लगी रही। छोटे बैंकों में कैश … अधिक पढे …

बाइक चलाने के शौक में कर डाली लाखों की चोरी

पुलिस ने होंडा शोरूम से छह लाख की चोरी करने वाले किशोर को दबोचा ऋषिकेश। बुधवार को एसपी देहात श्वेता चौबे ने शोरूम में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की देर रात दून … अधिक पढे …

कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी

ऋषिकेश। नरेन्द्रनगर होटल आंनदा से परमार्थ निकतेन की सायंकालीन गंगा आरती में आ रही विदेशी पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसा भद्रकाली से करीब दो किमी पहले हुआ। ड्राइवर के सुतंलन खोने के चलते कार सड़क … अधिक पढे …