Monthly Archives: December 2016

आईडीपीएल को बंद करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईडीपीएल को बंद कर बेचने का लगाया आरोप

ऋषिकेश।
शनिवार को कृष्णानगर कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के आईडीपीएल को बंद करने और बेचने के निर्णय की आलोचना की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाये। कहाकि चुनाव में आईडीपीएल के रिवाइवल का वादा करने वाली भाजपा अब इसे बंद कर बेचने की तैयारी कर रही है।
खरोला ने कहा कि ऋषिकेश के लोगों को केन्द्र सरकार के निर्णय से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने आईडीपीएल फैक्ट्री को बंद करने व बेचने का विरोध किया। केन्द्र सरकार से आईडीपीएल के रिवाइवल की मांग की। मौके पर दीपक धमांदा, राजेश व्यास, मानवेन्दर कंडारी, मधु जोशी, प्रदीप चंद्रा, आशु नेगी, दिनेश मास्टर, अजय अग्रवाल, रघुवर दयाल, शिवला, विजेन्द्र, महेन्द्र, उत्तम कुमार, राजेंद्र, भगत सिंह आदि मौजूद थे।

गढ़ी श्यामपुर में खुला ग्रामीण स्वास्थ केन्द्र

ऋषिकेश। ग्रामसभा गढ़ी श्यामपुर के ग्रामीणों को अपनी स्वास्थ जांच व उपचार के लिये अब भटकना नही पडेगा। ग्रामसभा गढ़ी में ग्रामीण स्वास्थ केन्द्र ने कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। रीता राजकीय इण्टर कालेज के निकट पूर्व सैनिक राजपाल … अधिक पढे …

नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

मंडल अध्यक्ष पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया ऋषिकेश। रानीपोखरी-भानियावाला मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल पर भाजपा कार्यकर्ता व नवनिर्वाचित मंडल उपाध्यक्ष दीपक चंद ने वादा खिलाफी के आरोप लगाये है। उनका कहना है कि पूर्व में मंडल अध्यक्ष के स्वयं … अधिक पढे …

टापू में फंसे लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

ऋषिकेश। अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से मुख्यधारा में स्नान करने गए आधा दर्जन लोग त्रिवेणीघाट टापू पर फंस गए। लोगों ने इसकी सूचना त्रिवेणीघाट पुलिस चौकी को दी। पुलिस के गोताखोर जवानों ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर … अधिक पढे …

राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जरूरी: उनियाल

आगामी रेल बजट में केन्द्र सरकार को ट्रेन के संचालन की मांग की ऋषिकेश। शनिवार को नरेन्द्रनगर के पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि पूर्वांचल-बिहार के लाखों लोगों को राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन चलने से लाभ मिलेगा। इस संबंध … अधिक पढे …

महानायक अमिताभ बच्चन पहुंचे होटल आनंदा

दोपहर एक बजे रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी, टीना अंबानी और जया बच्चन के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे ऋषिकेश। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर सुबह से ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट … अधिक पढ़े …

बाहर के ठेकेदारों को काम देने के विरोध में भाजपा

ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने राज्य योजना के मद से 5.5 करोड़ के स्वीकृत निर्माण कार्य को बाहरी ठेकेदारों को दिए जाने का विरोध किया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना … अधिक पढ़े …

श्यामपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी

दिन दहाड़े गल्ला तोड़कर 20 हजार उड़ाए ऋषिकेश। हमारे संवाददाता श्यामपुर में रामचन्द्र की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। गुरुवार दोपहर रामचन्द्र रमोला अपनी दुकान का शटर गिराकर भोजन करने घर चले गए। एक घंटे बाद वापस लौटे तो दुकान का … अधिक पढ़े …

कार्रवाई नही होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई को 72 घंटे का अल्टीमेटम ऋषिकेश। गुरुवार को श्यामपुर क्षेत्र के ग्रामीण देहरादून रोड स्थित वन रेंज कार्यालय इकट्ठा हुए। उक्रांद नेता राजेन्द्र गैरोला के नेतृत्व में उन्होंने वन विभाग पर शराब माफियाओं के खिलाफ … अधिक पढ़े …

जरूरतमंदों को दी गई 20 लाख की मदद

ऋषिकेश। हंस कल्चरल सेंटर ऋषिकेश ने जरूरतमंद छात्रों व गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को 20 लाख रुपए की धनराशि दी। गुरुवार को संस्था के कार्यालय में लोगों को चेक बांटे गए। हंस कल्चरल सेंटर की ओर से देहरादून, टिहरी, … अधिक पढ़े …