Daily Archives: December 22, 2016

काव्य संग्रह से बयां किया पहाड़ का दर्द

ऋषिकेश।
मुनिकीरेती कैलाशगेट में आयोजित पत्रकारवार्ता में आवाज साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि शिव प्रसाद बहुगुणा ने अपनी 46 रचनाओं का संग्रह साझा किया। मैं देवभूमि से बोल रहा हूं काव्य संग्रह में उन्होंने अपनी रचनाओं से उत्तराखण्ड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को बखूबी पेश किया है। कविताओं के माध्यम से कहीं पलायन तो कहीं सूने पड़े पहाड़ों की दास्ता बयान की। अपनी लेखनी के जरिए कवि शिव प्रसाद बहुगुणा ने समाज के विभिन्न आयामों को भी दर्शाया। कहा कि मेरे लिए साहित्य का सृजन ही समाज निर्माण का माध्यम है। मैं निरंतर अपनी लेखन से समाज के हर रूप को दिखाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पालिका सभागार में रचनाओं का विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रवि शास्त्री, रामकृष्ण पोखरियाल, डॉ. अतुल शर्मा, वीपी सेमवाल, रामचौबे, अभिषेक शर्मा, सुनील थपलियाल, मनोज मलासी, प्रबोध उनियाल, अशोक क्रेजी, नरेन्द्र रयाल व सत्येन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

ऋषिकेश। बार सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतनमणि नौटियाल, उपाध्यक्ष अतुल यादव, महासचिव खुशहाल सिंह कलूड़ा, संयुक्त सचिव पुष्कर बंगवाल, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, पुस्तकालयध्यक्ष ऋतु भट्ट, ऑडिटर विजेन्द्र कुकरेती को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में अपर … अधिक पढे ….

लोजपा ने की बेघर लोगो को आवास देने की मांग

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन ऋषिकेश। हरिद्वार बाईपास मार्ग से लोजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि बेघर लोगों को दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना … अधिक पढे ….

एटीएम के शटर तो खुले लेकिन कैश नहीं निकला

विभिन्न बैंकों के ऋषिनगरी में कुल 129 एटीएम हैं ऋषिकेश। आरबीआई से नई करेंसी आने पर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ज्यादातर एटीएम पर कैश डाला गया था जबकि नोटबंदी के बाद से बंद चल रहे एटीएम के शटर तो … अधिक पढे ….

बोर्ड बैठक में गिनवाई अधिशासी अधिकारी की हाजिरी

तीन माह में 28 दिन ही उपस्थित रहे अधिशासी अधिकारी नए ईओ की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजने पर बनी सहमति ऋषिकेश। गुरुवार को नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के विभिन्न विकास … अधिक पढे ….

आठ को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

धूमधाम से मनेगा गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व तीन से 15 जनवरी तक होंगे आयोजन ऋषिकेश। गुरुवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की बैठक की जानकारी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह … अधिक पढे ….

मॉडर्न इंस्टीट्यूट में स्ट्रेस फ्री मैनजमेंट पर कार्यशाला

ऋषिकेश। गुरुवार को एमआईटी ढालवाला में एक दिवसीय कार्यशाला हुई जिसमें मॉडर्न स्कूल, अगापे मिशन स्कूल, आरपीएस, ओमकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल के 60 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। मॉडर्न स्कूल के आंतरिक आश्वासन प्रकोष्ठ के विशेषज्ञ फैजल खान ने … अधिक पढे ….

गणित दिवस पर कौन बनेगा रामानुज का आयोजन

ऋषिकेश। हरिश्चंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में कौन बनेगा रामानुज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन रांउड की प्रतियोगिता में सपना सिंह पहले, नीतू कपिल दूसरे और सीमा कोठियाल तीसरे स्थान पर रहीं। मौके पर मंजु बड़ोला, विमलेश शर्मा, साधना … अधिक पढे ….

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बस को पहाड़ से टकरा देने से टला बड़ा हादसा श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही थी जीएमओ की बस ऋषिकेश। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सवारियां लेकर बस (यूके07-1054) श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही थी। तोताघाटी, कौडियाला के ढलान पर … अधिक पढे ….

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मॉडल प्रदर्शनी

ऋषिकेश। गुरुवार को विद्यालय में वार्षिक मॉडल प्रदर्शनी का शुभारम्भ जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने रीबन काट कर किया। विज्ञान विषय के तहत सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने आधुनिक कृषि तकनीक, जीव-जन्तु वर्गीकरण, एक्स रे … अधिक पढे ….