Daily Archives: December 27, 2016

ऑटो-विक्रम न चलने से सवारियां परेशान

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी के विभिन्न रूटों पर 1200 ऑटो-विक्रम चलते हैं। इसके माध्यम से ही लगभग 12 हजार सवारियां हररोज सफर करती हैं। ऋषिकेश विक्रम-ऑटो रिक्शा महासंघ के आह्वान पर मंगलवार में 12 सौ ऑटो-विक्रम नहीं चले। गाड़ियों के न चलने से यात्री परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी ऐसे बीमार लोग जिन्हें एम्स और सरकारी अस्पताल जाना था उन्हें। वहीं स्कूल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले भी परेशान रहे। वे स्टैंड पर ऑटो-विक्रम का इंतजार करते नजर आए। ऑटो-विक्रम न मिलने पर लोग रोडवेज, लोकल यूनियन और जीप कमांडर यूनियन की गाड़ियों से गंतव्य तक गए। विक्रम मालिक चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि शहर में पहले ही जाम की समस्या है। ऐसे में और गाड़ियों को परमिट दिए जाने से शहर की स्थिति खराब हो जाएगी। इससे शहर में प्रदूषण भी बढ़ जाएगा। परिवहन विभाग नए परमिट का आदेश जारी करती है तो आंदोलन किया जाएगा।

दुकान का शटर तोड़ हाथी ने चट किया राशन

लच्छीवाला में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात डोईवाला। लच्छीवाला में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। दुकान और घर का शटर तोड़कर राशन चट कर दिया। वन कर्मियों ने उसे खदेड़कर जंगल में पहुंचा दिया। डोईवाला के लच्छीवाला रेंज के जंगल … अधिक पढे …

टिहरी बांध के विस्थापितों का आंदोलन खत्म

ऋषिकेश। विगत पांच माह से टिहरी विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण भूमिधरी की मांग को लेकर पशुलोक क्षेत्र में अनशन कर रहे थे। टिहरी से पुनर्वास किए गए परिवारों की मांग थी कि उन्हें जमीनों का मालिकाना हक दिया जाए। वे … अधिक पढे …

स्कूटर में 35 लीटर तेल पिलाने वाले के खिलाफ हो सीबीआई जांच: उपाध्याय

ऋषिकेश। झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर में मीडिया से मुखातिब होते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की सभी सड़कें ऑल वैदर हैं तो फिर प्रधानमंत्री 12 सौ करोड़ की सड़क का शुभारंभ करते हुए उन सड़कों को … अधिक पढे …

जनवरी के पहले हफ्ते में जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

बोले-मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव लड़ने का निर्णय हाईकमान लेगा ऋषिकेश। मंगलवार को झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर में मीडिया से बातचीत में किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट देने वाले दावेदारो की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से … अधिक पढे …

2017 की वापसी पर बेटियों को सरकारी नौकरी में देंगे आरक्षण

ऋषिकेश। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे सीएम हरीश रावत नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ढालवाला, ऋषिकेश पहुंचे। वहां पर माधो सिंह भंडारी पर नृत्य नाटिका देखी। उन्होंने कहा कि माधो सिंह भंडारी की वीरगाथा समाज को त्याग और मां के सम्मान … अधिक पढे …

गढ़वाली कवि सम्मेलन में दिखी पहाड़ से पलायन की पीड़ा

ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित नीमकरोली नगर स्थित नवचेतना विद्यालय में आयोजित लोकभाषा गढ़वाली का कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि अशासकीय विद्यालय संघ के अध्यक्ष कमला प्रसाद भट्ट और ऋषिकेश नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह रावत ने द्वीप प्रज्जवलित करते हुए … अधिक पढे …

माधो सिंह भंडारी का त्याग देख भावुक हुए दर्शक

ऋषिकेश। मंगलवार को ढालवाला आरएमआई मैदान में पर्वतीय नाट्य मंच की ओर से वीर भड़ माधोसिंह भंडारी की गीत नाटिका का आयोजन हुआ। शुभारम्भ मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित … अधिक पढे …

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

ऋषिकेश। मंगलवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेले मैदान में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जयराम आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने सयुंक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल … अधिक पढे …

पूर्व सैनिक संगठन ने उपनल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन ने 23वां स्थापना दिवस मनाया ऋषिकेश। मंगलवार को रानीपोखरी स्थित हिमानी वेडिंग प्वाइंट में उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन ने प्रदेश में राज्य सैनिक परिषद का गठन नहीं किए जाने पर … अधिक पढे …